• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ससुर की हत्या कर दामाद फरार

Writer D by Writer D
04/09/2023
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के मौरावां थाना इलाके में एक दामाद अपने ससुर की हत्या (Murder) कर फरार हो गया है।

घटना मौरावां थानाक्षेत्र के छोटी खेड़ा गांव की है जहां बीती रात दामाद ने ससुर के सिर पर सिलबट्टे से वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ पुरवा दीपक सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के मौरावां अंतर्गत छोटी खेड़ा गांव निवासी बिंदा प्रसाद (45) पुत्र हीरालाल की बेटी काजल इन दिनों मायके में है। बिन्दा प्रसाद का दामाद लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम कुइया मदारपुर निवासी सुशील भी ससुराल में था। मृतक के दामाद और बेटी में किसी बात को लेकर रात में झगड़ा शुरू हुआ था।

कुछ देर में दामाद बेटी को पीटने लगा। जिसका मृतक बिन्दा प्रसाद ने विरोध किया और दामाद को डांट लगाई। जिसपर दामाद ने गुस्से में आकर पास में रखे सिलबट्टे से ससुर पर हमला कर दिया। इस जानलेवा वार से बिंदा प्रसाद की मौत हो गई। यह देख सुशील मौके से भाग गया।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी सुशील पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags: crime newsunnao news
Previous Post

पत्नी की हत्या के बाद पति ने थाने जाकर स्वीकारा अपराध

Next Post

जानें कृष्ण जन्माष्टमी की सही तिथि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Next Post
Janmashtami

जानें कृष्ण जन्माष्टमी की सही तिथि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

बाहुबली मुख्तार अंसारी की भाभी की घर बचाने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

07/10/2020
Lahore International Airport

लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई उड़ानें प्रभावित

10/05/2024
Fire in Jankipuram house

आग की चपेट में आकर पूरी गृहस्थी जलकर राख, बाल-बाल बचा परिवार

24/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version