• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैच देखने में खलल डालने पर बेटे को दी ऐसी सजा, कांप गई लोगों की रूह

Writer D by Writer D
21/11/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जनपद के चकेरी के संजीवनगर द्वितीय में रविवार शाम टीवी पर विश्वकप का फाइनल मैच देखने के दौरान खलल डालने से गुस्साए पिता ने नशेबाज इकलौते बेटे काे चार्जर केबल से गला कसकर मार डाला (Murder) । इसके बाद शव को घर में बंद करके भाग निकला।

सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। पुलिस को युवक का शव सीढि़यों पर मिला। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड संग पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

इलाके में रहने वाला गणेश निषाद (47) ई-रिक्शा चलाता है। परिवार में पत्नी सुनीता, एक बेटी रीना, बेटा दीपक निषाद (25) था। दीपक फर्नीचर कारीगर था। उसकी शादी दो साल पहले फतेहपुर में छिवली नदी के पास स्थित गांव में रहने वाली सुमन से हुई थी। शादी के बाद से सुमन मायके में थी। बेटी रीना की शादी गुजरात में होने के बाद से वह वहीं रह रही है।

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि संपत्ति अपने नाम करने को लेकर दीपक का पिता से आए दिन झगड़ा होता था। बीते बुधवार को दीपक ने शराब के नशे में इसी बात को लेकर माता-पिता को पीट दिया था। खफा होकर मां सुनीता सरसैया घाट के पास स्थित अपने मायके चली गई।

रविवार को घर पर पिता-पुत्र थे। पुलिस की पूछताछ में गणेश निषाद ने बताया कि रविवार देर शाम दीपक शराब पीकर घर आया। उस वक्त वह टीवी पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा फाइनल मैच देख रहा था। दीपक ने अचानक टीवी बंद कर दिया और खाना बनाने के लिए कहा।

Amway India पर ईडी ने कसा शिकंजा, इतने करोड़ की धोखाधड़ी उजागर 

किसी तरह गुस्से पर काबूकर बर्तन धोने लगे। तभी दीपक फिर से पास आया और खाना बनाने में समय लगने को लेकर गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। इससे बौखलाए गणेश ने दीपक को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। पास पड़ी चार्जर केबल से उसकी गला कसकर हत्या (Murder) कर दी। इसके बाद भाग निकला।

पड़ोसी मृतक की मौसी रेखा ने बताया कि रात को पिता-पुत्र में झगड़े की आवाजें आ रही थीं। ऐसा अक्सर होने के कारण किसी ने बीचबचाव नहीं किया। सुबह करीब 11 बजे तक किसी के घर से न निकलने पर उन्होंने पुलिस और बहन सुनीता को जानकारी दी।

डीसीपी ईस्ट तेज बहादुर सिंह, एसीपी चकेरी और चकेरी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स संग पहुंचे। दीपक के शव पर मोबाइल चार्जर की केबल पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

Amway India पर ईडी ने कसा शिकंजा, इतने करोड़ की धोखाधड़ी उजागर

Next Post

‘…. यह तो सिर्फ शुरुआत है’, जहाज के हाईजैकर्स ने जारी किया हाईजैकिंग का वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Israel Ship Hijack

'.... यह तो सिर्फ शुरुआत है', जहाज के हाईजैकर्स ने जारी किया हाईजैकिंग का वीडियो

यह भी पढ़ें

fire in the warehouse of Star Paper Mill

स्टार पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

30/03/2021

कटरीना की थी आज पहली रसोई, विक्की ने खाया मिसेज कौशल का बनाया हलवा

17/12/2021
ceasefire violation rajouri

जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version