• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा’, सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा पत्र

Writer D by Writer D
15/02/2024
in उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, रायबरेली, राष्ट्रीय
0
sonia gandhi

sonia gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/ रायबरेली । दो दशक से भी ज्यादा से रायबरेली सीट से लोकसभा जाने वाली सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अब राज्यसभा की राजनीति में उतर गई हैं। सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव न लड़ने के फैसले के साथ ही गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का उत्तर प्रदेश से नाता खत्म हो गया है। गांधी परिवार का रायबरेली से पुराना नाता रहा है। ऐसे में इस बार यहां से चुनाव न लड़ने का फैसला करने के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को पत्र लिखा है। इस भावुक पत्र में सोनिया गांधी ने चुनाव न लड़ने की वजह अपनी उम्र और स्वास्थ्य को बताया है।

सोनिया (Sonia Gandhi) ने पत्र में रायबरेली की जनता से कहा, “रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्तों की जड़े बहुत गहरी हैं। आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फीरोज गाधी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी जी को आपने अपना बना लिया। तब से अब तक, यह सिलसिला जिंदगी के उतार-चढ़ाव और मुश्किल भरी राह पर प्यार और जोश के साथ आगे बढ़ता गया और इस पर हमारी आस्था मजबूत होती चली गई।”

राज्यसभा चुनाव: सोनिया गांधी ने दाखिल किया नामांकन, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद

रायबरेली से 2024 का लोकसभा चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पत्र में लिखा, “अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा। मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे अब तक संभालते आये हैं। बड़ों को प्रणाम। छोटों को स्नेह। जल्द मिलने का वादा।”

Tags: delhi newslok sabha elections 2024National newsrai bareli newsSonia Gandhiup news
Previous Post

जया प्रदा हो सकती है गिरफ्तार, इस मामले में रामपुर पुलिस कर रही तलाश

Next Post

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
Next Post
Ashwini Vaishnav

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग Demand for imposition of President's rule in West Bengal

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, ये है वजह

13/11/2020
Vidyut Jammwal

विद्युत जामवाल ने फैन्स संग शेयर किया हैरतअंगेज वीडियो

05/11/2020
Faraaz Khan

ICU में मौत से लड़ रहे रानी मुखर्जी के को-स्टार फराज खान

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version