• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बॉलीवुड के दिग्‍गज सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्‍यम का कोरोना से निधन

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
एसपी बाला सुब्रमण्‍यम का निधन

एसपी बाला सुब्रमण्‍यम का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्‍गज सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। यह जानकारी उनके बेटे एसपी चरण ने ट्वीट कर दी। बता दें ​कि वह बीते महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद से हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वहां से गुरुवार को स्टेटमेंट जारी किया गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है। बालीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इस खबर पर शोक जताया है। बीते 5 अगस्त को उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर आई थी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं।

SP Balasubrahmanyam passed away at 1:04 pm today, announces his son SP Charan. pic.twitter.com/o7y8X2d6Kz

— ANI (@ANI) September 25, 2020

कोरोना काल के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर है। प्लेबैक सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का कोरोना से लंबी जंग के बाद निधन हो गया है।

बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान के कई हिट गाने गाए हैं। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी।

Bala Subramaniam sir . All the strength hope wishes from the bottom of my heart to a speedy recovery n thank u for every song u sang fr me n made special your dil dewana hero prem, Love u sir.

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 24, 2020

सलमान ने ट्वीट किया था, बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों। इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं। आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद, आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।

वीडियो में कहा था कि जल्द ठीक होकर लौटेंगे

एसपी बाला सुब्रमण्यम जब कोरोना से संक्रमित हुए थे तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इसमें बताया था कि उन्हें खास दिक्कत नहीं है लेकिन परिवार के कहने पर ऐडमिट हो रहे हैं। उन्होंने फैन्स से कहा था कि चिंता न करें वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे। इसके बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती गई। वहीं 14 सितंबर को उनके बेटे की तरफ से अपडेट था कि उनकी हालत में सुधार है।

मिल चुके हैं कई बड़े अवॉर्ड्स

एसपी बाला सुब्रह्मण्यम ने 16 भारतीय भाषाओं में लगभग 40 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें पद्मश्री (2001) और पद्मभूषण (2011) जैसे सम्मानों सहित कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। एसपी बाला सुब्रमण्यम ने पहली हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ (1981) में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें नैशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर मिला था। 1989 में उन्होंने सलमान खान के लिए गाना शुरू किया और उनकी आवाज बन गए।

Tags: "SP BalasubrahmanyamLatest news from bollywood Newsnews from bollywood Headlinesnews from bollywood Newsnews from bollywood News in Hindisinger sp balasubrahmanyam diedsinger sp balasubrahmanyam died of coronasinger sp balasubrahmanyam passes awaysp balasubrahmanyam deathSP Balasubrahmanyam death newsएसपी बाला सुब्रमण्यमएसपी बाला सुब्रमण्‍यम का निधनफिल्मी खबरें
Previous Post

संजय दत्त की शुरू होगी तीसरी कीमोथेरेपी, दुबई से जल्द वापस लौटेंगे मुंबई

Next Post

सलमान खान ने शो “Bigg Boss 14” के लॉन्च होने का किया खुलासा

Desk

Desk

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post

सलमान खान ने शो "Bigg Boss 14" के लॉन्च होने का किया खुलासा

यह भी पढ़ें

Kalashtami

कालाष्टमी पर करें राशि के अनुसार दान, प्राप्त होगा दोगुना पुण्य

04/12/2023
Stree 2

Stree 2 ने ‘जवान’ को पछाड़ा, श्रद्धा और राजकुमार राव की फिल्म ने रचा इतिहास

18/09/2024
YIDA

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

19/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version