• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द डालकर कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान : सीएम योगी

संविधान के अपमान में सपा भी कांग्रेस जैसी : सीएम

Writer D by Writer D
20/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना होती है। याद रखना होगा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 को जो संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया था जो संविधान भारत की संविधान सभा को सौंपा था, उसकी प्रस्तावना में दो शब्द नहीं थे सेक्युलर और सोशलिस्ट। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए आपातकाल के दौरान ये दो शब्द रात के अंधेरे में डाल करके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का काम किया।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को गोरखपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की तरफ से आयोजित संविधान गौरव अभियान के कार्यक्रम (मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी किस मुंह से संविधान लेकर के घूम करके जनता को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। संशोधन पर संशोधन करते गए। पर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जातियों को अधिकार मिले, इसका कांग्रेस ने कभी प्रयास नहीं किया।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कांग्रेस और सपा के नेताओं पर सवाल किया कि आखिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय या जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति या पिछड़ी जाति के नौजवानों को प्रवेश और नौकरी में क्यों आरक्षण नहीं है। यहां आरक्षण के सवाल पर इनके नेता मौन क्यों हो जाते हैं। उन्होंने कहा जैसी कांग्रेस है वैसी ही समाजवादी पार्टी भी है। याद करिए कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नामकरण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर था, समाजवादी पार्टी की सरकार ने नाम हटा दिया। हमारी सरकार आई तो मेडिकल कॉलेज का नामकरण फिर से बाबा साहब के नाम पर करवाया गया। अखिलेश यादव जब 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने पहले घोषणा की थी कि बाबा साहब और जितने भी सामाजिक न्याय के महापुरुष हैं उनके बने हुए स्मारकों को हम तोड़ेंगे। तब भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के और उठने वाले हर हाथ के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देने के लिए भाजपा तैयार है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि संविधान किसी भी संप्रभु संपन्न राष्ट्र के नागरिकों का स्वाभिमान होता है। संविधान उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधकर के 140 करोड़ भारतवासियों में के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। बाबा साहब के बनाए इस संविधान ने संवैधानिक मूल्यों के आधार पर भारत को दुनिया के सर्वोच्च लोकतंत्र के रूप में पहचान दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक महामानव थे। व्यक्तिगत अपमान सहे। पर, राष्ट्र के विकास में अपने व्यक्तिगत राग-द्वेष को कभी भी आगे नहीं आने दिया। लोक कल्याण, राष्ट्र का कल्याण हो यही उनका चिंतन था।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि बाबा साहब जैसे महामानव को देश के अंदर आजादी के बाद बनी पहली सरकार ने सम्मान नहीं दिया। 1952 में बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हराने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी लगा दी। 1954 में उपचुनाव में बाबा साहब ने फिर से चुनाव लड़ने की कोशिश की तो कांग्रेस ने उनकी सहायक को तोड़ दिया और उसी को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ लड़ाने का काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं के बड़े-बड़े स्मारक बनाए लेकिन बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बाबा साहब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के अनुरूप विकसित किया जा रहा।

सीएम योगी ने कहा कि यह अवसर हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी को भारत के संविधान को लागू किए हुए 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन 75 वर्षों की इस यात्रा का आत्म मंथन हम सभी को करना होगा और इसके लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 56 लाख गरीबों को एक-एक आवास बना है। पौने दो करोड़ गरीबों के घर में एक एक शौचालय बन गया है। 10 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है। 15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है। बाबा साहब की मंशा के मुताबिक बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की संयोजक संगीता आजाद सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना बनी सहारा

Next Post

महाकुम्भ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी भी देख पाएंगे पर्यटक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Navjot Singh Sidhu reached Haridwar
राजनीति

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी भी देख पाएंगे पर्यटक

यह भी पढ़ें

Swachh Ghat Competition

छठ पूजा में महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक से मांग तक नारंगी सिंदूर

06/11/2024
Operation Blue Star

Operation Blue Star: गोल्डन टेंपल में लगे खालिस्तानी नारे, दरबार साहिब परिसर में लहराई गई तलवारें

06/06/2024
Kangana Ranaut Aamir Khan

आमिर खान की चुप्पी पर कंगना ने साधा निशाना, कह दी ये बात

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version