• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा अफवाहवादी, पलायनवादी व अंधविश्‍वासी हैं : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रयागराज, राजनीति
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। यूपी के लोग भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दे रहे हें। यूपी बड़े सपने लेकर आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार यूपी को विकसीत बनाने में दिन रात जुटी है। यूपी की आकांक्षाएं पूरी हो इसलिए यूपी में बीजेपी का नेतृत्‍व जरूरी है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (pm modi) ने गुरुवार को प्रयागराज में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्‍होंने कहा कि ये भूमि श्रीराम और निषाद राज की साक्षी है। हम निषाद राज के बिना प्रभू राम की कल्‍पना नहीं कर सकते हैं। इस भूमि में शहीद चन्‍द्रशेखर आजाद का रक्‍त भी मिला हुआ है। बदली विश्‍व व्‍यवस्‍था में भारत का मजबूत होना जरूरी है जो सशक्‍त यूपी के बिना संभव नहीं है।

उन्‍होंने (PM Modi) समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इस बार चौथे चरण में ही सपा ने ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिया है। जब यूपी में अयोध्‍या, काशी, म‍थुरा, प्रयाग के विकास को साम्‍प्रयादायिक चश्‍में से देखने वाले लोगों को दूसरे देशों में धार्मिक पर्यटन के विकास व मिलने सुविधाओं पर कोई आपत्ति नहीं होती हैं। लेकिन जब हम भारत में लोगों की सुविधा पर काम करें तो वो संप्रायदायिक चश्‍में से देखते हैं। गरीबों को अयोध्‍या, प्रयाग, बनारस के विकास के कारण रोजी के नए अवसर मिले। योगी जी की सरकार में प्रयागराज के दिव्‍य भव्‍य कुंभ की सरहाना विश्‍व स्‍तर पर हुई। यूनेस्‍कों ने कुंभ को विश्‍व विरासत का दर्जा दिया। सपा सरकार ने तो कुंभ जैसे पवित्र काम में गोरखधंधे किए थे।

 

विकास की रफ्तार न रूके इसलिए बीजेपी को जीताना है-पीएम मोदी

 

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार यूपी के हर हिस्‍से को हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट से जोड़ तेजी से विकास करना चाहती है। तीन साल में प्रयागराज के एयपोर्ट में दस लाख से ज्‍यादा लोगों ने अवाजाही की। एक ओर योगी जी हैं केशव व अनुप्रिया हैं दूसरी ओर वैक्‍सीन के लिए लोगों को भड़कानें का काम करने वाले लोग हैं। घोर परिवार वादी वोट मांग रहे हैं पर ये कभी सशक्‍त यूपी आधुनिक यूपी का निर्माण नहीं कर सकते हैं।

सपा अफवाहवादी, पलायनवादी व अंधविश्‍वासी हैं-पीएम मोदी

सपा पर हमला करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये लोग अफवाहवादी, पलायनवादी व अंधविश्‍वासी हैं। इनकी कुर्सी न चली जाए इसके लिए ये लोग नोएडा व बिजनौर नहीं जाते थे। ये वहां कि जनता का अपमान है। लेकिन ये लोग वहां से जो टैक्‍स आता है मलाई मारने को तैयार रहते हैं। सपा के लोग यूपी को आध‍ुनिक नहीं बना पाएंगे। प्रयागराज मेधावी युवाओं का संगम है। साल 2017 के पहले यहां की प्रतिष्‍ठा को खूब ठेस पहुंचाई। सपा ने युवाओं के संग छल किया है।

सपा के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिफारिश, जातिवाद और नोटों के बंडल ही सब कुछ था। इन लोगों ने अपने कारोबारियों को पद पर बैठाकर जो खेल खेला उससे होनहार युवाओं की जिन्‍दगी तबाह हो गई। ये लोग आज चुनाव के चलते लोगों को धोखा दे रहे हैं। सपा ने अपने शासन में दो लाख लोगों को नौकरी दी वो भी भाईभतीजावाद की नीति से वहीं योगी जी ने पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी। जिसमें सिफारिश का रास्‍ता नहीं पारदर्शी तरीके से भर्ती हुईं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या

Next Post

जब रामलला विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्याः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने पीडीए रथ को किया रवाना, बोले- अब असली राजनीतिक महाभारत

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post

जब रामलला विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्याः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

china-su ki

चीन ने म्यांमार पर जताया अपना हक, लगाए कंटीले तार, तनाव

02/12/2020
criminals

उप्र में 65 महीने में 14 हजार इनामी अपराधियों के खिलाफ हुयी कार्रवाई

09/09/2022

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- कायरता से चीन को जमीन कब्जाने दी

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version