• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली और जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता, SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी ने RRF-PAC के साथ किया फ्लैग मार्च

Writer D by Writer D
13/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
SP KK Bishnoi

SP KK Bishnoi- CO Anuj Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। 14 मार्च को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के चलते उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। गुरुवार को संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई (SP Krishna Kumar Bishnoi) और सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) खुद सड़कों पर उतरे। पुलिस अधिकारियों ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) और रिजर्व रेस्पॉन्स फोर्स (RRF) की पांच कंपनियों के साथ फ्लैग मार्च और पैदल मार्च किया। यह मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों और होली की चौपाई के जुलूस वाले रास्तों पर केंद्रित रहा।

SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने से शुरू होकर मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ RAF और PAC की टीमें शामिल रहीं।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए। मार्च का उद्देश्य होली और जुमे की नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था।

होली और जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता

14 मार्च को होली का त्योहार और रमजान माह का दूसरा जुमा एक ही दिन होने से प्रशासन पहले से ही सतर्क है। बीते दिनों संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

SP बिश्नोई ने कहा कि हमारी कोशिश है कि दोनों समुदाय शांति के साथ अपने त्योहार मनाएं। इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। CO अनुज चौधरी ने भी लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं और संवेदनशीलता बरतें।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने होली की चौपाई के जुलूस वाले मार्गों और संवेदनशील इलाकों पर खास ध्यान दिया। जामा मस्जिद के आसपास और मुख्य बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसके अलावा, CCTV कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने दोनों समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक कर सहमति बनाई है कि होली के रंग खेलने के बाद दोपहर 2:30 बजे से जुमे की नमाज अदा की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कदम पिछले साल की हिंसा की पुनरावृत्ति को रोकने और त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए उठाया गया है।

संभल में पुलिस का यह बड़ा फ्लैग मार्च और पैदल मार्च सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें कल के दिन पर टिकी हैं, जब होली और जुमे की नमाज एक साथ होंगे।

Tags: CO Anuj Chaudharysambhal newsSP KK Bishnoi
Previous Post

अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेनी सेना का तांडव, हर घंटे मारे पुतिन के 55 सैनिक

Next Post

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Yogi government's relief campaign continues for flood affected people
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21,226 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

08/09/2026
Anganwadi Workers
उत्तर प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Next Post
UP Police Constable recruitment

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना नाम

यह भी पढ़ें

CBI

इस शहर के सबसे बड़े सर्राफ कारोबारी के घर पर CBI की छापेमारी, मचा हड़कंप

30/07/2021
pm modi

यूपी ने भरी हुंकार, एक बार फिर योगी सरकार : पीएम मोदी

07/02/2022
Dinesh Karthik left captaincy

KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक के बाद यह खिलाड़ी बना टीम का नया कप्तान

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version