• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नमाजियों पर भी हो हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा…’ सपा नेता ने सीएम योगी से की मांग

Writer D by Writer D
28/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
SP leader demanded flower shower on Namazis

SP leader demanded flower shower on Namazis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फिरोज खां ने अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा (Shower Flowers) कराने की मांग की है। सपा नेता की मांग है कि महाकुंभ और कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की तरह ईद और अलविदा जुमा की नमाज के दौरान नमाजियों (Namazis) पर भी पुष्पवर्षा करनी चाहिए। सपा नेता ने कहा कि अगर प्रशासन पुष्पवर्षा नहीं कराता है तो इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।

संभल में जहां एक तरफ अधिकारियों के द्वारा घर की छतों पर सामूहिक नमाज पर रोक का फरमान जारी कर दिया गया है। वहीं इस बीच सपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा को सौंपा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस तरह पिछले समय में कांवड़ियों और महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा (Shower Flowers) कराई गई, उसी तरह अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान नमाजियों (Namazis) पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होनी चाहिए, क्योंकि नमाजियों के द्वारा एक महीने तक इबादत करने के बाद ये दिन आता है। इसलिए भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन-शासन को हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करनी चाहिए या फिर ऐसा नहीं हो सकता है तो फिर हमें हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति देनी चाहिए।

फिरोज खां ने कहा कि मुसलमान एक महीने तक इबादत करता है, इसके बाद ये दिन आता है। काफी दूर चलकर मुसलमान ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। जिस तरह कांवड़ियों और महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई थी, उसी तरह अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान भी पुष्पवर्षा करनी चाहिए।

मऊ जिला अब भगवान महादेव के नाम से जाना जाएगा, माफियाओं से नहीं: एके शर्मा

फिरोज खां ने कहा कि हमने एसडीएम वंदना मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है। ज्ञापन में यह भी लिखा है कि अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर हमें हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति देनी चाहिए। एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि सपा नेता फिरोज खां के द्वारा ज्ञापन देकर पुष्प वर्षा की मांग की गई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसे पहले पुष्पवर्षा कराई गई है तो उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Tags: sambhal newsup news
Previous Post

‘मेरा अपमान करके…’, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ‘दीदी’ के भाषण के दौरान हंगामा, लगे ‘गो बैक’ नारे

Next Post

कठुआ एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, पुलिस के 3 जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
30 snakelets found inside the house.
उत्तर प्रदेश

घर बना ‘नागलोक’! सिद्धार्थनगर में एक के बाद एक निकले 30 सपोले

30/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

30/07/2026
Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Next Post
Three terrorists killed in Kathua encounter

कठुआ एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, पुलिस के 3 जवान शहीद

यह भी पढ़ें

स्वतंत्र देव का बड़ा बयान, बोले- पीएम ने फैसला कर लिया है कि पाक और चीन से युद्ध कब होगा

26/10/2020
CM Dhami

सीएम धामी को टीएचडीसी ने जोशीमठ के लिए सौंपा दो करोड़ का चेक

12/04/2023
Mayawati

कोरोना से बढ़ती मौतों की संख्या चिंता का विषय : मायावती

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version