• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ जिला अब भगवान महादेव के नाम से जाना जाएगा, माफियाओं से नहीं: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ:  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को मऊ के सोनी धापा इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कालेज परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महाकुंभ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा स्कूली छात्र छात्राओं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुलिस विभाग द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाड पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, दिव्यांग विभाग, कौशल विकास विभाग, आईटीआई, सेवायोजन विभाग, औषधि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के इंस्टाल लगाए गए एवं पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से लोगों ने प्रतिभाग किया तथा प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम की लोगों ने काफी सराहना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों से और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में 8 वर्षों से सुशासन की स्थापना जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हुई है, जिसे लंबे समय तक बनाए रखना होगा। प्रदेश में 2017 से पहले छोटी-छोटी बातों पर दिन दहाड़े हत्याएं हो जाती थी। प्रदेश का प्रत्येक जिला किसी न किसी माफिया के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 2017 से पहले अपराध और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा था। प्रदेश में गुंडे, माफियाओं, अपराधियों का बोलबाला था। प्रदेश की जनता बेहाल थी। लेकिन जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योगी सरकार बनी प्रदेश गुंडाराज से मुक्त होकर देश का उत्तम प्रदेश बना। जो प्रदेश 2017 से पहले बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था अब वह देश का सबसे तेजी से विकसित होता प्रदेश बन गया। अपराध पर नियंत्रण, निवेश में वृद्धि और बुनियादी सुविधाओं के विकास से प्रदेश में सुरक्षित और समृद्ध माहौल बना है। जो उत्तर प्रदेश पहले हत्या, चोरी, डकैती, भू माफिया और महिला अपराध के लिए जाना जाता था अब वह डिजिटल प्रदेश, औद्योगिक क्रांति तथा किसान कल्याण के लिए जाना जाता है। इसी प्रकार मोदी जी के नेतृत्व में देश की साख पूरी दुनिया में बदली है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मेरे अपने 4 साल के राजनीतिक जीवन में मऊ जिले में 4 हज़ार करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाएं क्रियान्वित की गई, इसमें नगर विकास की 1000 करोड रुपए से अधिक की परियोजनाएं शामिल है। वर्ष 2022-23 में 222 करोड़ 2023-24 में 332 करोड़ एवं 2024-25 में 363 करोड रुपए की परियोजनाएं नगर विकास विभाग की तरफ से स्वीकृत हुई है। बिजली विभाग से भी मऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए 500 करोड रुपए के कार्य हुए है। इसी प्रकार मऊ में 50 हज़ार से ज्यादा पीएम आवास दिए गए है, जिसमें 18 हज़ार शहरी क्षेत्र में दिए गए। पीएम स्वनिधि योजना में 14 से 15 हज़ार लोगों को लोन दिया गया। युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवाओं को लाभान्वित किया जा रहा। उन्होंने बुधवार के कार्यक्रम में बिजली जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘विनय न मानत जलधी जड़, गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब, भय बिनु होत न प्रीति’। उन्होंने कहा कि मुझे भी बिजली मंत्री बने हुए तीन वर्ष हो चुके हैं अब तो बगैर भय के कुछ भी होना संभव नहीं। महाकुंभ 2025 की स्वच्छता, सफाई, सुंदरीकरण और लाइटिंग की पूरी दुनिया में प्रशंसा की। यहां तक कि अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने सेटेलाइट से पूरी पृथ्वी में महाकुंभ को सबसे देदीप्यमान बताया था। इसके लिए नगर विकास और ऊर्जा विभाग के कार्मिक दिन रात परिश्रम किया। उन्होंने बताया कि कुम्भ मेला क्षेत्र में 6 लाख टेंट में लाइट दी गई, 60 से 70 हज़ार स्ट्रीट लाइटें, 60 से 70 हज़ार विद्युत् पोल लगाए गए। एक सेकंड के लिए भी कुम्भ क्षेत्र में लाइट नहीं गई। फ़िर भी विद्युत कार्मिकों की लचर कार्यसंस्कृति को सुधारने के लिए 3300 से अधिक विद्युत कार्मिकों को सस्पेंड किया गया, 50 से अधिक विद्युत कार्मिकों पर एफआईआर हुई, सैकड़ों सरकारी विद्युत् कार्मिकों पर एफआईआर हुई है। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जर्जर लाइनो व खंभों तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए कार्मिकों को तीन वर्ष दिए गए। लेकिन अब प्रदेश में कहीं पर भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ती है या ट्रांसफार्मर जलता है तो संबंधित कार्मिक की जवाबदेही तय होगी और दंडित भी होंगे। सुगम आवागमन के लिए मऊ जिले की सभी सड़कों को सुदृढ़ किया जा रहा है। मऊ जिला अब भगवान महादेव के नाम से जाना जाएगा, माफियाओं के नाम से नहीं। मऊ के सभी पुरातन मंदिरों का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आज के कार्यक्रम में योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ देने की कोशिश करेंगे।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी और योगी  सर्वसमाज को ही अपना परिवार मानते हैं और उसी की खुशहाली और समृद्धि के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मोदी जी और योगी जी को समर्पित एक शेर सुनते हुए कहा कि ‘दुआ बहार की मांगी तो इतने फूल खिले, कहीं जगह न बची मेरे आशियाने को’

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों के स्टाल लगाए गए हैं एवं उनके विभागों से जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए योजना का लाभ दिया जा रहा। मंत्री जी ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अपने प्रत्यक्ष रूप देखने की बात कहूं तो सबसे अच्छा कार्यक्रम मऊ जनपद में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण, महाकुंभ पर आधारित नृत्य एवं पुलिस विभाग द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाड पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को मैं काफी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह 8 वर्ष सुशासन का काल है। यह एक स्वर्ण काल है। आज उत्तर प्रदेश लाखों करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि बिना एक रुपए के लीकेज का देने वाला राज्य जाना जा रहा है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मै सभी मुस्लिम भाइयों से कहता हूं कि आप सभी विकास को, तरक्की को वोट दीजिए, जो हमारे आपके विकास को रोकने का कार्य करते है, उनको वोट मत दीजिए। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज अंतिम दिन आए हुए सभी लोगों का मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।

इस दौरान मंत्री (AK Sharma)  द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ओडीओपी योजना के तहत टूल किट, आयुष्मान कार्ड, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र, पीएम आवास की चाबी, चेक आदि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मती नूपुर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

कब है अक्षय तृतीया? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Next Post

‘मेरा अपमान करके…’, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ‘दीदी’ के भाषण के दौरान हंगामा, लगे ‘गो बैक’ नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
Mamta Banerjee

'मेरा अपमान करके...', ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 'दीदी' के भाषण के दौरान हंगामा, लगे 'गो बैक' नारे

यह भी पढ़ें

Ramlala

रामलला को तपती गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे रबड़ी और दही

07/04/2024
vehicle thief gang arrested

यूपी एसटीएफ ने पकड़ा मुंबई में सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर

16/10/2020
Antilia Case

एंटीलिया केस: कार मालिक हिरेन मनसुख के मुंह से निकले पांच रुमाल, हत्या की आशंका

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version