• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तार, सरेंडर करने पहुंचे थे कमिश्नर ऑफिस

Writer D by Writer D
02/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। आगजनी मामले में फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) ने आखिरकार शुक्रवार को कमिश्नर ऑफिस में सरेंडर कर दिया। उनके साथ उनके भाई भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। सपा नेता लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। मालूम हो कि बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) का बयान सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कानपुर सांसद ने कहा कि सीसामऊ के सपा विधायक के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच स्वतंत्र, निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जानी चाहिए।

सांसद से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने सोलंकी की पत्नी और मां को प्रमुख सचिव, गृह सहित कुछ वरिष्ठ अफसरों से मिलाने में मदद की? इस पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह अधिकारियों के संज्ञान में मामले लाकर उनसे मदद मांगे। हालांकि, बीजेपी नेता ने इरफान सोलंकी के मामले में किसी तरह के दखल देने या परिवार की मदद के लिए किसी से कहने से इनकार किया है।

दंगा, आगजनी मामले में चल रहे हैं फरार

पुलिस ने 8 नवंबर को सोलंकी (Irfan Solanki) और रिजवान पर एक महिला के साथ भूमि विवाद के बाद दंगा और आगजनी करने का मामला दर्ज किया था। महिला ने उन पर उसके घर को जलाने का आरोप लगाया था। यह एफआईआर शहर में डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ की नजीर फातिमा की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। फातिमा का आरोप है कि उसके पास पॉश डिफेंस कॉलोनी में 535 वर्ग गज का एक प्लॉट है, जहां वह 1986 से रह रही थी। विधायक और उसके भाई ने उसकी लगभग 200 वर्ग गज जमीन हड़प ली है। वहीं केस दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम ने सपा विधायक और उनके भाई के घर छापेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

सतीश महाना से जांच समिति बनाने की अपील

इरफान सोलंकी ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोपों का खंडन किया। साथ ही उन्होंने यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से अपने खिलाफ लगे आरोपों की ठीक से जांच करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए विधायकों की एक समिति बनाने का अनुरोध किया है।

अब फर्जी आधार कार्ड मामले में दर्ज हुआ है केस

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर अब फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि इरफान ने नकली नाम से दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की। आधार कार्ड में उनकी तस्वीर थी, लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था। पुलिस ने इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही विधायक की इस काम में मदद करने के लिए 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

आजम खान की फिर फिसली जुबान, महिलाओं के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक की मदद करने के लिए सपा नेत्री नूरी शौकत, अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी और अली को गिरफ्तार किया गया है। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि विधायक कथित तौर पर गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे। विधायक इरफान सोलंकी दो आपराधिक मामलों में वांछित हैं।

Tags: irfan solankikanpur newssatyadev pachaoriup news
Previous Post

आजम खान की फिर फिसली जुबान, महिलाओं के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

Next Post

पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार, कैलिफोर्निया पुलिस ने किया अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Next Post
Goldie Brar

पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार, कैलिफोर्निया पुलिस ने किया अरेस्ट

यह भी पढ़ें

CAG Report

सीएजी रिपोर्ट ने की पुष्टिः ‘बीमारू’ नहीं अब ‘बेमिसाल’ है यूपी

22/09/2025
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, गांव में पसरा मातम

07/07/2025
CM Yogi paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.

बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version