• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक इरफान सोलंकी की करोड़ों की संपत्ति होगी सीज

Writer D by Writer D
04/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Property Seized

Property Seized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उप्र में माफियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की नोएडा और गाजियाबाद में स्थित करोड़ों की जमीन और फ्लैट को सीज (Property Seized) करने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू कर दी गई है। कानपुर पुलिस की टीम वहां पहुंच चुकी है और लगभग 11 करोड़ की कुल सम्पत्ति सीज (Property Seized) की जाएगी। इसके साथ गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत गाजियाबाद एवं नोएडा स्थित करोड़ों का फ्लैट और जमीन अवैध तरह से कमाई करके खरीदा गया है। जिसे आज सीज कर दिया जाएगा। सूचना है कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कानपुर पुलिस ने इरफान के साथ ही उसके भाई रिजवान सोलंकी और अन्य आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इरफान को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। इरफान सोलंकी अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अवैध तरह से अरबों की सम्पत्ति अब तक जुटा चुका है। विधायक इरफान सोलंकी की लगभग 150 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की गई है।

इसमें विधायक, उनके भाई रिजवान और उनकी पत्नी के नाम पर चकेरी स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में 300 वर्ग मीटर के तीन प्लॉट हैं। इतना ही नहीं विधायक के नाम गाजियाबाद में 300 वर्गमीटर का एक प्लॉट तथा नोएडा स्थित फ्लैट समेत 25 से 30 करोड़ की संपत्ति पहले चरण में पुलिस जब्त करेंगी।। इसके बाद दिल्ली और मुंबई, उन्नाव की 28 कीमती संपत्तियों को चिह्नित किया गया है।

विधायक इरफान सोलंकी समेत आठ के खिलाफ जाजमऊ थाने में गिरोह बंद अधिनियम के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह का सरगना सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इजराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ और शौकत अली को आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही मो. अज्जन, मन्नू रहमान और भोलू पार्षद का नाम बढ़ाया गया है।

Tags: irfan solankikanpur news
Previous Post

पंद्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ़्तार

Next Post

पंचायत भवन के चौकीदार की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Next Post
Murder

पंचायत भवन के चौकीदार की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

यह भी पढ़ें

somnath bharti

सोमनाथ भारती की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर, देश छोड़कर जाने पर लगी पाबंदी

16/01/2021
डोनाल्ड ट्रंप Donald trump

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग से दूसरी बार अमेरिकी सीनेट ने किया बरी

14/02/2021
bachchan pandey

‘बच्चन पांडे’ का नया पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर

15/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version