• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म यहां हुआ…, रामलला के दर्शन कर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Writer D by Writer D
06/04/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Awadhesh Prasad

Awadhesh Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आज 6 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को देशभर में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह राम भक्तों के लिए भी यह एक विशेष दिन है, क्योंकि रामनवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव मनाया जाता है। वहीं, रामनगरी अयोध्या में सुबह से रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। राम नवमी के मौके पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

अयोध्या राम मंदिर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad ) ने यहां विराजमान भगवान राम लला के दर्शन कर उनकी पूजा की। मंदिर परिसर में उन्होंने काफी देर तक पूजा पाठ की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘मेरे नाम में ही राम का नाम है। मेरे परिवार के कई लोगों के नाम में राम है। मेरा इस मंदिर से रिश्ता आज का नहीं है। जब मैं यहां पढ़ाई करता था तब से प्रभु के दर्शन के लिए यहां आया करता था।’

उन्होंने (Awadhesh Prasad ) आगे कहा, “मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा जन्म यहीं हुआ। मेरा बाबा, पिता और भाई सबके नाम में राम का नाम है। राम की कृपा से ही मैं अयोध्या से सांसद हूं। उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है।”

सूर्य किरणों से रामलला का हुआ तिलक, वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर का परिसर हुआ भक्तिमय

बता दें कि श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या में रविवार सुबह देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं सरयू के विभिन्न घाटों पर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम मंदिर की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या एसएसपी राजकरण नैयर कहते हैं, “रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। हमने इलाकों को अलग-अलग जोन में बांटा है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।” रामनवमी को लेकर यूपी के 42 जिलों में अलर्ट है।

Tags: Awadhesh Prasadayodhya newsRam NavamiRamlala
Previous Post

कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना

Next Post

जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित

यह भी पढ़ें

Secunderabad-Shalimar Express

सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

09/11/2024
UP MLC Election Result

UP MLC Elections: चार सीटों पर BJP ने लहराया जीत का परचम, सीएम योगी ने दी बधाई

03/02/2023
Admission

KVS क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version