• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पूजा और दिवाली के मौके पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें शेड्यूल

Writer D by Writer D
21/10/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Train

Train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में ट्रेनों (Trains) में भीड़ भी होनी शुरू हो गई है. खासकर दीपावली और छठ पूजा में उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है. ऐसे में भारतीय रेलवे हर साल पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. इस साल भी दिवाली और छठ पूजा के मौके भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का परिचालन कर रहा है.

इस संदर्भ मे जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल की सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर एवं दानापुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन (Special Trains) का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है.

>> गाड़ी संख्या 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में दो दिन): गाड़ी संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 11 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे खुलकर 19.15 बजे हाजीपुर, 19.30 बजे सोनपुर, 20.05 बजे पाटलिपुत्र, 20.30 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा, 21.50 बजे बक्सर एवं 23.45 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 12 नवंबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को 13.25 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 00.35 बजे डीडीयू, 01.52 बजे बक्सर, 02.44 बजे आरा, 03.15 बजे दानापुर, 03.35 बजे पाटलिपुत्र, 04.30 बजे सोनपुर एवं 04.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल में 1AC का 01, 2 AC के 04, 3AC के 10 एवं 3E के 04 कोच होंगे.

>> गाड़ी संख्या 05273/05274 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में दो दिन): गाड़ी संख्या 05273 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 22 नवंबर 2023 से 09 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे खुलकर 19.15 बजे हाजीपुर, 19.30 बजे सोनपुर, 20.05 बजे पाटलिपुत्र, 20.30 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा, 21.50 बजे बक्सर एवं 23.45 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

आज से रैपिड रेल ‘नमो भारत’ से कर पाएंगे यात्रा, जानें किराये के बारे में

वापसी में गाड़ी संख्या 05274 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को 13.25 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 00.35 बजे डीडीयू, 01.52 बजे बक्सर, 02.44 बजे आरा, 03.15 बजे दानापुर, 03.35 बजे पाटलिपुत्र, 04.30 बजे सोनपुर एवं 04.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.इस स्पेशल में 1AC का 01, 2 AC के 04, 3AC के 10 एवं 3E के 04 कोच होंगे.

>> गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक): गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 26 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 07.30 बजे खुलकर 08.10 बजे आरा, 09.05 बजे बक्सर एवं 10.30 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 27 नवंबर 2023 से 11 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 05.00 बजे आनंद विहार से खुलकर उसी दिन 17.10 बजे डीडीयू, 18.30 बजे बक्सर, 19.30 बजे आरा रुकते हुए 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे. इस स्पेशल में 2AC का 01, 3AC के 03 एवं स्लीपर के 11 एवं जनरल के 03 कोच होंगे.

Tags: chhath special trainsdiwali special transfectival special trainsspecial trains
Previous Post

CISF हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती रिजल्ट जारी, ऐसे अकरेन चेक

Next Post

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे को बीजेपी ने दिया टिकट, देखें किन दिग्गजों को कहां से उतारा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तराखंड

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद

26/09/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Next Post
Rajasthan elections

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे को बीजेपी ने दिया टिकट, देखें किन दिग्गजों को कहां से उतारा

यह भी पढ़ें

ajwain leaves

अजवाइन के ये जादुई फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

17/03/2026
virat kohli

मैच से पहले आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने ग्राउंड पर किया ऐसा डांस

16/10/2020
CHC-PHC

योगी सरकार में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिये मिलेगा सुगम मार्ग

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version