• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार बस नदी में गिरी, एक साल के बच्चे समेत तीन यात्रियों की मौत

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
ayodhya accident

ayodhya accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर चांदपुर के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार यात्री बस पुलिया से गुजरते समय नदी में जा गिरी। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा एक साल का बच्चा शामिल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की यात्री बस छोटा उदयपुर से आलीराजपुर आ रही थी। रविवार सुबह करीब 5.45 बजे चांदपुर के समीप चालक को झपकी लगने से बस पुलिया से मेलाखोदरा नदी में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, बस में 42 लोग सवार थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पति-पत्नी और एक साल के एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 25 यात्री घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में 16 पुरुष, 9 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 7 बच्चे भी घायल हैं। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य की जानकारी ली।

चांदपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय कैलाश पुत्र नवल सिंह, उनकी पत्नी 45 वर्षीय मीराबाई निवासी कालाखेतार जोबट तथा एक वर्षीय पुत्र संजय निवासी राक्सा के रूप में हुई है।

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 14 छात्र कोरोना संक्रमित

पुलिस ने चार जेसीबी की मदद से बस को नदी से निकाला और उसे जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर के चांदपुर में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Tags: accident newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 14 छात्र कोरोना संक्रमित

Next Post

यूपी चुनाव से अलग हुआ RJD, जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
Tejashwi Yadav

यूपी चुनाव से अलग हुआ RJD, जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

यह भी पढ़ें

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो मादक तस्करों को STF ने दबोचा

17/10/2021
Akshay Kumar movie

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ हुआ रिलीज

18/10/2020
death of father-son

पिता की मौत के बाद बेटे ने रोते-रोते लिया बिजली के पोल का सहारा, करंट से गई जान

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version