• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। नूरपुर धामपुर मार्ग पर मोरना गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बारातियों पर जा चढ़ी। फलस्वरूप तीन बाराती जख्मी हो गये। उपचार के लिए ले जाते समय एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों को मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बारात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कार को कब्जे मे ले लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर पालनी निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री टिसू की बारात शिवालाकलां थानार्गत ग्राम कैमरी निवासी नीतीश कुमार पुत्र तेजपाल के यहाँ से आयी थी। शादी का कार्यक्रम लड़की पक्ष द्वारा बारात के स्वागत के लिए मोरना स्थित एक वैकेंट हाल में किया गया था।

वैकेंट हाल के बाहर ही नूरपुर धामपुर मार्ग पर बारात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान धामपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही वैगन आर कार अनियंत्रित होकर बारातियों पर जा चढ़ी। जिसके परिणामस्वरूप लड़की का भाई शुभम् और वर पक्ष से कैमरी निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र रामकिशन और शेरगढ़ निवासी उमेश कुमार पुत्र महीपाल गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए धामपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया।

इस दौरान सतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत नाजुक देखते हुए परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए।। उधर, इस घटना के बाद बारातियों और घरातियों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में विवाह की रस्म पूरी कर वधू को विदा किया गया।

उधर,परिजन प्रदीप कुमार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पचंनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि चालक घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय ग्राम धौलागढ़ में एक खड़ी बुग्गी से भी टकरा गया था।

Tags: accident newsbijanur newscrime newsup news
Previous Post

25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Next Post

माननीय बदले, पर नहीं बदली शहर की सूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post

माननीय बदले, पर नहीं बदली शहर की सूरत

यह भी पढ़ें

Dr Vijay Sinha

यूपी बैडमिंटन संघ के पूर्व सचिव और बेटा पॉक्सो एक्ट में दोषी, नाबालिग खिलाड़ियों का किया था शोषण

07/12/2024
Venkaiah Naidu वेंकैया नायडू

वेंकैया नायडू बोले- पर्यावरण एवं विकास में संतुलन जरुरी

29/10/2020
Sawan

सोम प्रदोष व्रत पर करें भगवान शिव की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

18/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version