• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ़्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की मौत, भाइयों की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही  के पटेलनगर से लखनऊ जाते समय कुंडा-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर शनिवार सुबह छह बजे हुए सड़क हादसे में दो चचेरी बहने विम्मी (33) और आंशी (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में उसी परिवार के दो चचेरे भाई तोषू (35) एवं राहुल (20) गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल हुए दोनों चचेरे भाइयों को एक निजी हॉस्पिटल प्रयागराज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव अपने छोटे भाई मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ उनकी बहू की विदाई कराने लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान दो कारों में सवार होकर पूरा परिवार एक साथ ही लखनऊ जा रहा था।

एक कार को प्रदीप श्रीवास्तव का पुत्र तोषू (35) चला रहा था, जिसमें उनकी बेटी विम्मी (33) और प्रदीप श्रीवास्तव के पुत्र राहुल (20) व मनोज श्रीवास्तव की पुत्री आंशी (18) सवार थी। इस दौरान जैसे ही तोषू की होंडा सिटी कार प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली के बाईपास मार्ग पर पहुंची, उसी समय आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे कंटेनर में जा टकराई।

हरिशंकर मिश्र हत्याकांड में 6 साल बाद तीन हत्यारोपियों को मिली उम्रकैद की सजा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कार में बैठे चारो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद साथ में चल रही दूसरी कार में बैठे परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला।

इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों चचेरी बहनों विम्मी और आंशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों चचेरे भाइयों राहुल और तोषू को गंभीर चोट लगने पर प्रयागराज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

तालिबान से डरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान सीमा से हटाये अपने पैरामिलिट्री फोर्स

पटेल नगर के रहने वाली जिन दो चचेरी बहनों की मौत शनिवार को कुंडा में हुए सड़क हादसे में हुई उनमें बड़ी बहन विम्मी सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज में रसायन विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर थी। विम्मी के पिता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता है। विम्मी शनिवार को परिवार के साथ अपनी भाभी की विदाई कराने के लिए होंडा सिटी कार से लखनऊ जा रही थी।

सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो चचेरी बहनों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन पूरी तरह से बेसुध हो चुके है। वहीं पैतृक आवास पटेलनगर में मातम छाने से घर पर पहुंचे पड़ोसियों के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। इस दौरान लोगों में इस बात का दुख रहा कि जिस बहू की विदाई कराने की खुशी में पूरा परिवार भोर से ही लखनऊ पहुंचने की तैयारी कर रहा था।

Tags: accident newsBhadohi newsup news
Previous Post

हरिशंकर मिश्र हत्याकांड में 6 साल बाद तीन हत्यारोपियों को मिली उम्रकैद की सजा

Next Post

रोजगार पर श्वेत पत्र जारी करें योगी सरकार : आप

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Bihar Election: AAP releases first list of candidates

रोजगार पर श्वेत पत्र जारी करें योगी सरकार : आप

यह भी पढ़ें

सतीश पूनिया-अशोक गहलोत

पायलट के सुलह पर पूनिया का तंज, चलो झगड़ा निपट गया, अब कुछ काम करो फटाफट

11/08/2020
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से प्रारम्भ, जानें कलश स्थापना की संपूर्ण पूजा

08/03/2025
अजय माकन

कांग्रेस के नेता अजय माकन ने चीन को लेकर मोदी पर कसा तंज़

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version