• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठा है सपा का ब्राह्मण प्रेम, बसपा लगायेगी परशुराम की प्रतिमा : मायावती

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के समाजवादी पार्टी (सपा) के ऐलान को ब्राह्मण समाज के प्रति झूठा प्रेम करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर श्री परशुराम समेत अन्य जाति और धर्मों में जन्मे महान संतों, गुरुओं के महापुरुषों के नाम पर अस्पताल और जरूरी सुविधाओं से युक्त कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करायेगी।

सुश्री मायावती ने रविवार को कहा कि सपा ब्राह्मण प्रेम का दिखावा कर रही है जबकि असलियत है कि उसके राज में समाज के इस वर्ग का सर्वाधिक शोषण हुआ। अब यह पार्टी ब्राह्मण समाज के वोटों की खातिर, अपने राजनैतिक स्वार्थ में ‘श्री परशुराम’ की ऊँची प्रतिमा लगाने की भी बात कर रही है लेकिन इस मामले में हमारी पार्टी का सपा को यह भी कहना है कि यदि इनको वास्तव में इनकी प्रतिमा इनके सम्मान में लगानी भी थी तो इनको इसे अपने पूर्व के रहे शासनकाल में ही लगा देना चाहिये था।

सुशांत केस : CBI के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हो रही है साजिश

अब यह चुनाव के नजदीक होने पर प्रतिमा लगाने की बात कर रहे है, इससे यह साफ जाहिर हो जाता है कि अब इनकी हालत प्रदेश में बहुत ज्यादा खराब हो रही है और अब ऐसे में तो ब्राह्मण समाज इनके साथ कतई भी जाने वाला नही है। वैसे भी इस समाज का हर स्तर पर शोषण व उत्पीडन आदि भी इनकी सरकार में सबसे ज्यादा हुआ है, जिसके अनेकों उदाहरण जनता के सामने हैं।

उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की रही सरकार में इन वर्गो से जुड़े जिन महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर, उन्हें आदर-सम्मान देने के उद्देश्य से अनेकों जनहित की योजनायें शुरू की गयी थी, साथ ही कुछ नये जिले बनाकर उन जिलों के नाम भी इनके नाम पर रखे गये थे जिसमें से अधिकतर का सपा की सरकार ने अपनी जातिवादी मानसिकता व द्वेष की भावना के चलते बदल दिया था।

उन्होने कहा कि इन जिलों के नामों को बसपा की सरकार के बनते ही तुरन्त बहाल कर दिया जायेगा। सपा सरकार का लिया गया ऐसा फैसला अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय भी था, जो इनकी व उस पार्टी के मुखिया की दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता होने को भी काफी कुछ दर्शाता है।

Tags: 24ghante online.combspmayawatiMayawati attacked SPParasuram HospitalParasurama TempleSamajwadi partyपरशुराम अस्पतालपरशुराम मंदिरबसपामायावतीमायावती का सपा पर हमलासमाजवादी पार्टी
Previous Post

जन्माष्टमी के दिन भोग में शामिल करें ये 5 चीजें

Next Post

10 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Desk

Desk

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
Next Post

10 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

दिल्ली में होगा अब सिर्फ एक मेयर, तीनों MCD को एक करने के विधेयक को मंजूरी

22/03/2022
Electrocution

खेत में खाद लगाते समय उच्चतापीय करंट की चपेट में आने से एक की मौत

17/10/2021
CM Bhajan lal Sharma

किसानों का कल्याण और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

19/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version