• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगे श्रीलंका और भारत

Desk by Desk
21/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। नुवान कुलसेकरा व अपने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका लेजेंड्स ने शुक्रवार रात शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को 8 विकेट से हराकर एनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

फाइनल में अब खिताब के लिए श्रीलंका लेजेंडस का सामना रविवार को इंडिया लेजेंडस से होगा, जहां एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच 2011 के विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति देखने को मिलेगी । इंडिया लेजेंडस ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लेजेंडस को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

श्रीलंका लेजेंडस ने पहले गेंदबाजी करते हुए नुवान कुलसेकरा के पांच विकेटों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस को 125 रन पर आलआउट कर दिया और फिर उसने 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस से मिले 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लेजेंडस को पहला झटका 20 के स्कोर पर लगा जब उसने कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (18) का विकेट गंवा दिया। दिलशान ने 17 गेंदों पर चार चौके लगाए।

कप्तान के आउट होने के बाद सनाथ जयसूर्या (18) और उपुल तरंगा (नाबाद 39) ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझदोरी करके श्रीलंका को मजबूती दी। इसके बाद जयसूर्या भी आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर चार चौके लगाए।

तरंगा ने इसके बाद चिंतका जयसिंघे (नाबाद 47) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर श्रीलंका को 8 विकेट से जीत दिलाकर उसे फाइनल में पहुंचा दिया। तरंगा ने 44 गेंदों पर पांच चौके और जयसिंघे ने 25 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

आईएसएसएफ विश्व कप में यशस्विनी ने जीता पहला स्वर्ण

दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस के लिए मखाया एनतिनी और अल्वीरो पीटरसन ने एक-एक विकेट चटकाया इससे पहले, तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा (4 ओवर, 25 रन, 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका लेजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को 125 रन पर ऑलआउट कर दिया और आठ विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोंटी रोड्स की अगुवाई वाली टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और वह नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई, जिसके चलते वह बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्ने वेन विक ने 47 गेंदों पर आठ चौके की मदद से सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अल्वीरो पीटरसन ने 27 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 27 रनों का योगदान दिया।

वहीं, जस्टिन कैंप ने 15, कप्तान जोंटी रोडस ने चार, जांडर डी ब्रुइन ने सात, रोजर टेलेमेचस ने पांच और थांडी ताशबाला ने एक रन बनाए, जबकि एंड्रयू पुटिक, मखाया एनतिनी और मोंडे जेंडेकी खाता खोले बिना आउट हुए।

श्रीलंका लेजेंडस के लिए कुलसेकरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा सनथ जयसूर्या, परवेज महारूफ तथा कौशल्या वीररत्ने ने एक-एक विकेट लिए।

Tags: IndiaRoad Safety World Series T20 Tournamentsri lankaSri Lanka and India to clash in the finalsफाइनल में भिड़ेंगे श्रीलंका और भारतरोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीजरोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 टूर्नामेंट
Previous Post

अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से सभी को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व: अनुप्रिया

Next Post

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
होली पर जारी की नई गाइडलाइन

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

यह भी पढ़ें

Kiran Rao

शादी के 15 साल बाद अलग हुए अमीर और किरण राव, बयान जारी कर कही ये बात

03/07/2021
Charter Plane Crash

चार्टर प्लेन क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट और ट्रेनर की मौत

18/03/2023
CM Yogi

बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम ने जताया दुख

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version