• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकांत शर्मा बोले- मथुरा वृंदावन के पुरातन स्वरूप को वापस लायेंगे

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
shrikant sharma

shrikant sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने रविवार को कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के प्रयासों और मथुरा-वृंदावन के पुरातन स्वरूप को लौटाकर ‘नये मथुरा-वृंदावन’ के निर्माण के संकल्प को पूरा किया जा रहा है।

श्री शर्मा ने वृंदावन कुंभ के समापन अवसर पर यमुना से सटे 190 एकड़ कुंभ क्षेत्र को भविष्य के लिए संरक्षित करने का कार्य 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसमें 40 एकड़ कुंभ क्षेत्र को संरक्षित करने का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य डीएम को अप्रैल मध्य तक पूरा करवाने के लिए कहा। साथ ही विकास कार्यों व पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की कमिश्नर को सतत समीक्षा करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने पूज्य संतों का शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। योगदान के लिए मेला प्रबंधन और स्वच्छता दूतों को प्रशंसा पत्र दिए।

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उन्होने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में यमुना शुद्धिकरण के लिए यमुना में गिरने वाले 35 नालों की टैपिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। यमुना के किनारे 190 एकड़ भूमि संरक्षित करने के साथ ही शहर में मौजूद 1350 हेक्टेयर भूमि और यमुना के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष भी लगाये जायेंगे। जिले में करीब 350 छोटे बड़े कुंडों में जलभराव और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। गिरिराज जी की तलहटी के कुंडों के विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

काली दह सरोवर और सुनरख में यमुना किनारे 450 एकड़ में सौभरि वन विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। यह एशिया के सबसे बड़े अर्बन पार्क में शुमार होगा।

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ठाकुर श्री बांके बिहारी जी और माँ यमुना की कृपा, पूज्य संतों के आशीर्वाद, श्रद्धालुओं के सहयोग और आप सबके समर्पण से कुंभ का यह अभूतपूर्व आयोजन सफल रहा। इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने में अच्छा विभागीय समन्वय रहा। ऐसे ही समन्वय से यमुना शुद्धिकरण, कुंभ क्षेत्र के संरक्षण, घाटों के विकास और पर्यावरण संरक्षण के शेष कार्यों को तेजी से पूरा करना है।

Tags: mathura newsshrikant sharmaup news
Previous Post

यादव लैंड सैफई में आज मनेगी फूलों की होली, त्यौहार में शामिल होंगे अखिलेश यादव

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
naksali encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

यह भी पढ़ें

Preety Zinta

आज है डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का बर्थडे, 12 साल पहले बन गईं थी 34 बेटियों की मां

31/01/2021
Mayawati

मायावती ने सपा को दिया करारा जवाब, योगी की तारीफ से सियासत गर्म!

09/10/2025
Vinesh Phogat

‘इस हालत में पहुँचाने के लिए..’, अब विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने का किया एलान

26/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version