• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Writer D by Writer D
07/04/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. एसएस संधू (SS Sandhu) गुरुवार को हेली से गोविन्दघाट पहुंचे। यहां से उन्होंने हेमकुंड साहिब (Hemkund ) और घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद गोविन्दघाट से पुलना सड़क और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सड़क आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इसको यात्रा से पहले सुचारु कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरुद्वारा में पीडब्लूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान और वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, विद्युत की लाइनों को जल्द से जल्द से सुचारु करने के निर्देश दिए। बीआरओ की सड़क पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी।

उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसको दुरुस्त कर लिया जाए। जिन कार्यों में देरी होने की संभावना है, मुख्य सचिव उन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश बनाएंगे: सीएम धामी

इसके बाद सीएस ने बदरीनाथ (Badrinath) पहुंचकर वहां मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीआरओ गेस्ट हाउस में कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा जहां पर कार्यों में व्यवधान हो रहा है तुरन्त जिलाधिकारी से मिलकर कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चत करें। कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा करने के साथ टाइमलाइन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हर महीने स्वयं निरीक्षण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में बडे़ पैमाने पर निर्माण कार्य होने हैं और नयी टाउनशिप बननी है, इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि सात-आठ महीने में कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

CM धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय में चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण

इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी. धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद आदि उपस्थित थे।

Tags: badrinath dham yatraChardham yatrahemkund sahib yatraUttarakhand News
Previous Post

इस राज्य की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, जानिए सीएम की रणनीति

Next Post

मुख्य सचिव संधू पहुंचे श्री केदारनाथ धाम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Next Post

मुख्य सचिव संधू पहुंचे श्री केदारनाथ धाम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

drowning

तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

28/08/2022

ब्राजील में कोरोना से 24 घंटों में 572 मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 1 लाख के पार

10/08/2020

काम हमने बदला, नाम आप बदल दो

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version