• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेमस कॉमेडियन का 32 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Writer D by Writer D
25/12/2023
in मनोरंजन
0
Neel Nanda

Neel Nanda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा (Neel Nanda) का निधन हो गया है। वे महज 32 वर्ष के थे। नील नंदा (Neel Nanda) के मैनेजर ग्रेग वीस ने एक बयान में कहा कि ‘मैं इससे बहुत हैरान और दुखी हूं’। बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन (Standup Comedian) की मौत का कारण अभी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया है। नील, ‘जिमी किमेल लाइव!’ और ‘कॉमेडी सेंट्रल’ के लिए चर्चित रहे।

शोक में डूबे कॉमेडियन के फैंस

नील नंदा (Neel Nanda) के मैनेजर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि वे एक अद्भुत हास्य अभिनेता और एक बेहतर इंसान थे। उनके सामने पूरी दुनिया थी’। नील नंदा के आकस्मिक निधन से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। फैंस और परिचित उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मारियो एड्रियन ने लिखा नोट

हाल ही में नंदा के साथ परफॉर्म करने वाले साथी हास्य अभिनेता मारियो एड्रियन (Comedian Mario Adrian) ने नील के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने पिछले हफ्ते कनाडा में उनके साथ शो किया था और मैं बहुत दुखी हूं। हम केवल इसी साल मिले थे, लेकिन उनके साथ बिताए गए थोड़े से समय में ही वे मेरी जिंदगी में बहुत सारी रोशनी और पॉजिटिविटी लेकर आए’।

उन्होंने आगे लिखा कि नील एक शानदार कॉमेडी एक्टर थे। उन्होंने हमेशा अपने आस-पास के लोगों को ऊपर उठाने का प्रयास किया। मैं आभारी हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। उनके परिवार और चाहने वालों को ये दुख सहने की शक्ति मिले’। स्टैंडअप कॉमेडियन डेन कुक (Standup Comedian Dane Cook) ने भी नील नंदा (Neel Nanda)के निधन पर शोक व्यक्त किया है और लिखा है, ‘मैं नील नंदा (Neel Nanda) को पर्सनली नहीं जानता था, लेकिन उनका जाना दिल तोड़ने वाला है’।

Tags: Entertainment news
Previous Post

12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

अरेस्ट हुए KRK, ट्वीट कर बताया जान को है खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajpal Yadav
मनोरंजन

मुश्किलों में घिरे अभिनेता राजपाल यादव, इस मामले में 3 महीने जेल की सजा

10/07/2026
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor
मनोरंजन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Next Post
Kamal R Khan

अरेस्ट हुए KRK, ट्वीट कर बताया जान को है खतरा

यह भी पढ़ें

Amit Shah

पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजो… अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिया निर्देश

25/04/2025
susheel modi

सुशील मोदी ने कांग्रेस से पूछा- राजीव गांधी के 5700 करोड़ के बिहार पैकेज का क्या हुआ

21/10/2020
SpiceJet

बीच आसमान में टॉयलेट में फंसा यात्री, एयरलाइन ने दी ये सफाई

17/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version