• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी जमानत पर रिहा, कही ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन
0
comedian Munnwar Farooqui

comedian Munnwar Farooqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत अन्य आरोपों में मध्यप्रदेश की इंदौर की सेंट्रल जेल में कैद ‘स्टैंडअप कॉमेडियन’ मुन्नवर फारूकी को कल देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जेल से रिहा होने के बाद फारूकी ने कहा कि उन्हें अपने देश की प्राशासनिक और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उन पर लगे आरोपों के सम्बंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार फारूकी पर यहां की तुकोगंज थाना पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में उसे रिहा किये जाने का न्यायालयीन आदेश तो कल शाम सवा 6 बजे मिल ही मिल गया था, लेकिन फारूकी पर ही इससे पहले उत्तरप्रदेश की प्रयागराज पुलिस द्वारा दर्ज एक प्रकरण में उसे छोड़े जाने के निर्देश पर संशय बरकरार था। यही वजह है कि कल रात फारूकी को सामान्यता कैदियों को रिहा किये जाने वाले समय 7 से 9 के बीच नहीं छोड़ा जा सका था।

अहंकार छोड़ो, सत्याग्रही किसानों की तकलीफ समझो : राहुल

फारूकी के एक पारिवारिक मित्र जैद खान ने दावा किया है कि कल रात समुचित विधिक आदेशों के बाद भी जब फारूकी को रिहा नहीं किया गया, तब उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) से गुहार लगाई। सीजेएम द्वारा जेल अधीक्षक से तत्काल दूरभाष पर जवाब तलब किया गया और उन्हें बताया गया कि मुन्नवर फारूकी को रिहा किया जाने में किसी प्रकार की तकनीकी विधिक अड़चन नहीं है, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया।

मूलतः गुजरात के रहने वाले मुन्नवर को एक जनवरी को उस वक्त यहां से गिरफ्तार किया गया, जब वे यहां एक कॉमेडी शो में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। यहां लगभग 35 दिनों से न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल में रह रहे मुन्नवर की इससे पहले दो जनवरी को सीजेएम कोर्ट ने, 5 जनवरी को सत्र न्यायालय के द्वारा जमानत देने से इंकार करने के बाद बीती 28 जनवरी को उच्च न्यायालय ने भी जमानती आवेदन खारिज कर दिया था,जिसके बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय ने दो दिन पहले पांच फरवरी को जमानत देते हुए उनके खिलाफ प्रयागराज के एक न्यायालय द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट पर रोक लगा दी है। उच्चतम न्यायालय ने इसी मामले में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, महारष्ट्र और मध्यप्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी किया है।

डोडा तस्कर व गैंगस्टर नजमुल की 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति सील

इससे पहले इंदौर की सेंट्रल जेल के अधीक्षक राकेश भांगरे ने कल रात मुनव्वर की रिहाई से इंकार करते हुए कहा था कि किन्ही तकनीकी कारणों और विधिक प्रक्रिया के कारणों से मुन्नवर को रिहा नहीं किया जा सका है, जिसके बाद कल रात ही मुनव्वर को रिहा किया गया है।

मुन्नवर के पारिवारिक मित्र जैद ने बताया कि उसे कल देर रात ही उसके परिजन लेकर गुजरात के लिए रवाना हो चुके हैं।

Tags: comedian Munnwar Farooquicomedian Munnwar Farooqui arrestcomedian Munnwar Farooqui released on bailEntertainment newsmp news
Previous Post

अहंकार छोड़ो, सत्याग्रही किसानों की तकलीफ समझो : राहुल

Next Post

अनियंत्रित होकर बस के पलटने से दो महिला यात्रियों की मौत, 11 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
accident

अनियंत्रित होकर बस के पलटने से दो महिला यात्रियों की मौत, 11 घायल

यह भी पढ़ें

Shane Warne

शेन वॉर्न का बयान : ‘ऐसे रिजल्ट से टीम के हौंसले को चोट पहुंचेगी’

14/09/2020
PM Modi performed the Kumbh Abhishek of the Kumbh Kalash

प्रधानमंत्री मोदी ने संगम नोज में कुम्भ कलश का किया कुम्भाभिषेक

13/12/2024
birsa munda airport

एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने संभाला मोर्चा

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version