• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैतृक गांव पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, मां का पूछा कुशलक्षेम

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार की रात अपने पैतृक गांव जमालपुर ब्लाॅक के ओड़ी पहुंचकर मां रामा देवी का कुशलक्षेम लिया।

मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर गाजीपुर से अचानक गुरूवार की रात लगभग आठ बजे अपने गांव पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे प्रस्थान कर गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अपने प्रस्थान के पूर्व ओड़ी चट्टी पर स्थित गिरजा माता मंदिर एवं गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में माथा टेककर विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह ओड़ी गांव के पास गरई नदी में हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही हसौली से गोगहरा के बीच नदी सफाई कराए जाने के लिए और रामपुर से जलालपुर तक बनाए जा रहे सड़क को मानक के अनुरूप बनवाएं जाने के लिए उन्हें पत्रक सौंपा।

उन्होंने दूरभाष से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को सड़क का निर्माण पारदर्शी तरीके से कराएं जाने को निर्देशित किया। ओड़ी गांव में तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य को भी अविलंब कराने को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार, बिना गारंटी मिलेगा इतने करोड़ का ऋण

प्रदेश अध्यक्ष के गांव आने की सूचना पर एसडीएम चुनार नीरज पटेल, सीओ मड़िहान, बीडीओ सूर्यनारायण पांडेय एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज भी पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे। उनसे मिलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। इससे पूर्व भी नौ नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष अपने पैतृक गांव आए थे एवं रात्रि विश्राम किया था।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, संजय सिंह, अंकित सिंह, नरसिंह चौहान, गौरव सिंह, चंद्रभान सिंह, श्रीपति सिंह, जोशी पटेल, बाचा सिंह, मोतीलाल सिंह, सतवंत भारती, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, दद्दन सिंह, कलामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

Tags: mirjapur newsswatantra devup news
Previous Post

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार, बिना गारंटी मिलेगा इतने करोड़ का ऋण

Next Post

केशव मौर्य के कृष्ण मंदिर निर्माण के सवाल पर बोले अखिलेश- भगवान कृष्ण सबके हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

केशव मौर्य के कृष्ण मंदिर निर्माण के सवाल पर बोले अखिलेश- भगवान कृष्ण सबके हैं

यह भी पढ़ें

कोरोना

ललितपुर : डिप्टी सीएमओ समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 931

22/08/2020
Sidharth Shukla Flirt Gauhar Khan

सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- ऐसे खाना लाकर देंगी, तो मुझे आपसे प्यार हो जाएगा

13/10/2020
yogi

उप्र के नए नगरीय निकायों में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

27/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version