• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
20/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
World Disabled Day

World Disabled Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए दिव्यांगजन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रचलित है, जिसमें 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की है।

प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि, नियमावली के अनुसार इन पुरस्कारों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इच्छुक व्यक्ति या संस्था सबंधित जनपद के दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय से संपर्क निर्धारित प्रारूप में 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत पुरस्कार के लिए श्रेणियां निर्धारित की गई है, जिनमे दक्ष दिव्यांग कर्मचारी स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ बालक-बालिका के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों और संस्थाओं से समय पर आवेदन करने का आग्रह किया गया है ताकि उनकी सेवाओं को सम्मानित किया जा सके।

Tags: Lucknow Newsup newsWorld Disabled DayWorld Disabled Day 2024Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

केजरीवाल सरकार का डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सही नहीं, इसका खामियाजा जनता भुगत रही: सीएम नायब सैनी

Next Post

घर के इस हिस्से में न रखें झाड़ू, हो सकते है कंगाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Dhanteras

घर के इस हिस्से में न रखें झाड़ू, हो सकते है कंगाल

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

15 दिन में पैसे डबल करने के नाम पर 250 करोड़ की ठगी, चीन से जुड़े हैं तार

09/06/2021
cm dhami

सीएम धामी ने बेलडा प्रकरण की जांच 15 दिन के अंदर करने के दिए निर्देश

24/06/2023
पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल

गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version