• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी, नारायण राणे बोले- मुंबई पुलिस दबाव में कर रही जांच

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, मनोरंजन
0
narayan rane

सुशांत सिंह राजपूत केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवसेना के बयान से शक पैदा होता है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की दबाव में जांच कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे हत्या करार दिया है।

एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुशांत को न्याय के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुशांत और दिशा सालियान के मामले में संबंध है। उन्होंने कहा कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। राणे ने कहा कि शिवसेना के बयान से शक पैदा होता है।

बिडेन ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा- सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

राज्य के मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया है। जब उनका मामले से ताल्लुक नहीं है तो वे क्यों बोल रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस दबाव में जांच कर रही है और सीबीआई जांच से सच सामने आ जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केस जाने से उम्मीद बढ़ गई है।

इससे पहले बुधवार पांच अगस्त को भाजपा नेता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया था कि 13 जून की रात सुशांत के घर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में महाराष्ट्र के एक मंत्री मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद मंत्री उनके घर से गए और फिर सुबह सुशांत का शव मिला।

दिग्विजय और ओवैसी ने भारत में फेसबुक की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा था कि सुशांत के घर के पास अभिनेता डीनो मोरिया के घर रोज मंत्री आते हैं। वह रोज आकर वहां क्या करते हैं? हालांकि राणे ने मंत्री का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि जब उन्हें पुलिस गिरफ्तार करेगी तो सभी को पता चल जाएगा। तब मैं भी मंत्री के फोटो और सुबूतों के साथ मीडिया के सामने आऊंगा।

Tags: aditya thackeraycbi investigationmumbai policenarayan raneSuicideSupreme CourtSushant Singh Rajputसुशांत सिंह राजपूत केस
Previous Post

पाक की वेबसाइट हुई हैक, संदेश दिखा, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर कराची-लहौर में भी बनाएंगे’

Next Post

इजरायल और UAE  की ऐतिहासिक दोस्ती को लेकर ईरान ने उठाया सवाल

Desk

Desk

Related Posts

BRICS
Main Slider

21 देशों का परिवार बना BRICS, 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व: मोदी

11/09/2026
Main Slider

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

11/09/2026
Main Slider

धामी कैबिनेट निर्णय: पदक लाओ नौकरी पाओ

11/09/2026
Main Slider

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

11/09/2026
UP Rise
Main Slider

UP Rise योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा

11/09/2026
Next Post
friendship between Israel and UAE

इजरायल और UAE  की ऐतिहासिक दोस्ती को लेकर ईरान ने उठाया सवाल

यह भी पढ़ें

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप

20/10/2021
cm nitish kumar

सीएम नीतीश आज लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, IGIMS हॉस्पिटल में लेंगे पहली डोज

01/03/2021
Tomato Flu

देश में बढ़ा Tomato Flu का प्रकोप, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

23/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version