• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा प्रदेश का पहला खेल विवि : योगी

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में गुरुवार को अनूठा नजारा देखने को मिला। समानता का उदाहरण पेश करते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में बनने वाला प्रदेश का पहला खेल विवि मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनाया जाएगा। इसका निर्माण जल्दी शुरू होगा। खिलाडियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

कृषि विवि में आयोजित पैरा खिलाडियों के सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिव्यांग खिलाडियों के हौसले और जज्बे की सराहना की। कृषि विवि पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले खेल उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंच पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री ने दिव्यांग खिलाडियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में खिलाडियों ने अभी तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए इनका सम्मान करना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खेल मंत्री को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद में मेरठ से खेल उत्पादों को शामिल किया गया है। मेरठ की पहचान खेल उत्पादों के काण होती है।

मेरठ में जल्दी ही प्रदेश के पहला खेल विवि का निर्माण शुरू होगा। खेल विवि को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा। मेरठ के खेल उत्पादों की दुनिया भर में मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाडियों के उत्साह को महसूस किया।

वीडियो में संविदा कर्मी के साथ छेड़छाड़ करते दिखा अधिकारी, 12 दिन बाद हुआ अरेस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कोरोना के समय तैनाती मिलने पर टीम मैनेजमेंट से शानदार कार्य किया। इसके बाद बैडमिंटन में भी अपना परचम फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक जाने वाले कोच को भी 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

केंद्र और राज्य सरकार खेलों के विकास के कार्य कर रही है। प्रदेश में 71 स्टेडियम बनाए गए हैं। 16 खेलों के लिए 19 जनपदों में 44 छात्रावास चल रहे हैं। अर्जुन और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को 20 हज़ार रुपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है।

Tags: cm yogimeerut newsup newsYogi News
Previous Post

शख्स ने बीच सड़क पर अपनी ही कार को लगाई आग, जाने पूरा मामला

Next Post

इस दिन आ सकती है पीएम सम्मान निधि की 10वीं किस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Achari Funda
Main Slider

मेहमानों को पिलाना चाहते है कुछ खास ड्रिंक तो सर्व करें ‘अचारी फनडा’

01/09/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

इस दिन आ सकती है पीएम सम्मान निधि की 10वीं किस्त

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन मां जगदंबे को अर्पित करें अलग-अलग फूल

02/04/2022
line hajir

पीयूष हत्याकांड मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

09/05/2022

अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लंबित जांचें 18 जनवरी तक पूरा करें : कैट

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version