• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरार इनामी बलत्कारी बाबा को STF ने बृजघाट से किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बस्ती से बलात्कार के दो मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बाबा को अमरोहा के बृजघाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया ।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संत लोक आश्रम रेलेजिक ट्रस्ट सेमरा, लालगंज बस्ती के महंत बाबा सच्चिदानन्द उर्फ दयानंद उर्फ परमानन्द बलात्कार के मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहे थे। एसटीएफ ने बुधवार शाम उन्हें बृजघाट से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर बस्ती पर धारा 376डी, 323, 506 भादवि एवं धारा 376, 342, 120बी, 323 व 34 भादवि में दर्ज कराया गया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्ष 2017 से फरार चल रहे थे। आरोपी बलात्कारी बाबा की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था।

प्रदेश में वन महोत्सव का शुभारम्भ, 30 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य : योगी

प्रवक्ता ने बताया कि कल शाम एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बस्ती से फरार चल रहा आरोपी सच्चिदानन्द उर्फ दयानन्द उर्फ परमानन्द अमरोहा के थाना बृजघाट क्षेत्र में अपने आश्रम में शरण लेने आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ ने इनामी वांछित बाबा को कल शाम दिल्ली-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृजघाट से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सच्चिदानन्द उर्फ दयानंद उर्फ परमानन्द मूल रुप से झारखण्ड का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसके उत्तर प्रदेश के कई जिलों एवं अन्य राज्यो में आश्रम है। वह 2017 से कोतवाली नगर बस्ती में बलात्कार के दो मुकदमो में वांछित चल रहा है और

गिरफ्तारी से बचने के लिए कई राज्यों में स्थान बदल बदल कर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी को बस्ती कोतवाली में दाखिल करा दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई बस्ती पुलिस कर रही है।

Tags: up stf
Previous Post

Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आने वाला है नया फीचर

Next Post

बेला और चमेली की खुशबू से महकेगा राम वनगमन मार्ग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post

बेला और चमेली की खुशबू से महकेगा राम वनगमन मार्ग

यह भी पढ़ें

Electricity

योगी सरकार प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी 34 हजार मेगावाट बिजली

18/04/2026
accident

टायर फटने से अनियंत्रित होकर टैम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल

24/05/2021
in violation of Corona rules

कोरोना नियमों के उल्लंघन में BJP नेता बेटे समेत गिरफ्तार, सगाई में जुटाए थे 6 हजार लोग

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version