• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 हजार के इनामी शूटर बुग्गी ठाकुर को एसटीएफ ने पंजाब में किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/02/2023
in पंजाब
0
Buggy Thakur

Buggy Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेगूसराय। बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के विशेष टीम ने पवन कुमार उर्फ बुग्गी ठाकुर ( Buggy Thakur) को पंजाब में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। 2016 में अपराध जगत के अपने गुरु समेत छह हत्या सहित आठ मामलों में फरार चल रहे बुग्गी ठाकुर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार दो फरवरी को परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सूटर के तौर पर बुग्गी ठाकुर का नाम सामने आने के बाद 50 हजार के इनामी घोषित इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार एक्शन मोड में काम कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की बुग्गी ठाकुर पंजाब के मोहाली में रह रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम को पंजाब भेजा गया। जहां देर रात उसे मोहाली जिला के सिटी खरार थाना क्षेत्र स्थित जीटीवी नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई विशेष जानकारी नहीं मिल रही है, उसे बेगूसराय लाया जा रहा है, जिसके बाद खास जानकारी मिल सकेगी। अभी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन एसटीएफ ने पुष्टि करने के साथ ही विज्ञप्ति भी जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघा निवासी चौधरी ठाकुर के पुत्र बुग्गी ठाकुर ने नौ जून 2016 को बाघा निवासी सुनील कुमार महतो उर्फ छोटे सरदार की फिल्मी स्टाइल में महमदपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। कहा जाता है कि छोटे सरदार ने ही अपराध जगत में बुग्गी ठाकुर की इंट्री कराई थी और कुछ ही समय में चर्चित हो गया। इसके बाद सुपारी किलर बुग्गी ने महमदपुर के समीप एनएच के किनारे छोटे सरदार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

फरारी हालत में ही 2018 में इसने रंगदारी नहीं देने के कारण पहाड़चक निवासी विजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी। 25 अगस्त 2020 को बुग्गी ठाकुर ने बाघा में घर के सामने बैठे भूसा कारोबारी नीरज साह को गोलियों से भून कर मार डाला था। इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस दिन-रात एक कर इस मोस्ट वांटेड सुपारी किलर को खोज ही रही थी। इसी बीच 18 सितम्बर 2020 को इसने सरेआम हर-हर महादेव चौक के समीप पान दुकानदार विकास कुमार एवं रोशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन तीन दिनों तक शहर के अंदर ही रहे रहने के बावजूद पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। बुग्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता था। आपराधिक वारदात को अंजाम देकर बिहार से बाहर फरार हो जाता था। बुग्गी के बढ़ते आपराधिक कदम को रोकने का सब प्रयास असफल हो जाने के बाद अप्रैल 2022 में एसपी द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया।

इसके बावजूद सफलता नहीं मिलने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने जून 2022 में इस मोस्ट वांटेड सुपारी किलर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। तभी से पुलिस मुख्यालय द्वारा फरारी लिस्ट में शामिल बुग्गी ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दो फरवरी 2023 को परना मुखिया वीरेन्द्र शर्मा की हत्या के बाद साजिशकर्ता एवं अपराधियों से मिले इनपुट पर शूटर के रूप में बुग्गी ठाकुर की पहचान हुई और पुलिस की विशेष टीम लगातार इसके पीछे लगी थी।

Tags: bihar newsPunjab News
Previous Post

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

Next Post

दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
पंजाब

NSEL घोटाले में 13 साल बाद राहत, ₹3,464 करोड़ की संपत्ति बेचने की मंजूरी

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
पंजाब

परगट सिंह कल संभालेंगे पंजाब कांग्रेस की कमान, गुटबाजी से निपटना होगी बड़ी चुनौती

10/10/2026
Next Post
Beaten

दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की हत्या

यह भी पढ़ें

jila badar

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने शातिर अभियुक्त को 6 माह के लिए किया जिला बदर

08/02/2021
Cracked Heels

फटी एडियों से मिलेगी राहत, होममेड फुट मास्क बनाएंगे पैरों को खूबसूरत

08/09/2025

आयुष्मान की कहानी, लाभार्थी की जुबानी

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version