• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
stf

stf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने की घटना का खुलासा करते हुए एक बदमाश को आज कपसेटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 मई को वाराणसी के कपसेठी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्प व्यवसायी अंकित कुमार सिंह को 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगते हुये एक वीडियो भेजा गया था। इस सम्बन्ध में अंकित कुमार सिंह की सूचना पर थाना कपसेठी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए वाराणसी एसटीएफ फील्ड इकाई को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि सूचना संकलन के दौरान पता लगा कि एक लाख रूपये का इनामी अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू के नाम से रंगदारी मांगने वाले अपराधी व मास्टर माइण्ड अजय कुमार पाठक को कपेसटी इलाके मे सिरहरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश लंका इलाके का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक तमंचा, 2000 रूपये नगदी बरामद की।

27 जुलाई तक बढ़ी राज कुंद्रा की कस्टडी, जांच में सहयोग नहीं कर रहे शिल्पा शेट्टी के पति

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार शातिर अपराधी एवं लुटेरा है और वह वर्ष 2012 में थाना कैण्ट से मोटरसाइकिल चोरी में जेल गया था और जमानत पर छूट कर आने के बाद अपने साथी शेरे पंजाब उर्फ नट, राशिद खाॅ, प्रिन्स कन्नौजिया व अरविन्द यादव के साथ एक गैंग बनाकर भदोही व वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रो में लूट की घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम देने लगा। इस दौरान वर्ष 2015 में लूट के मुकदमें में जेल चला गया, जहां उसकी मुलाकात वाराणसी निवासी पंकज सिंह उर्फ राठ से हो गयी। पंकज सिंह उर्फ राठ ने इसे बताया कि मनीष सिंह उर्फ सोनू का वाराणसी एवं आस-पास के व्यापारियों में काफी भय व्याप्त है, यदि मनीष सिंह उर्फ सोनू के नाम से धमकी दी जाये तो काफी रंगदारी मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि अजय कुमार पाठक व पंकज सिंह उर्फ राठ जमानत पर छूटने के बाद बाहर आये। अजय कुमार पाठक ने पहले वर्चुअल इण्टरनेशनल मोबाइल नंबर तैयार किया,जिससे कि धमकी दिये जाने पर उसे कोई पता न कर सके। इसके बाद पंकज सिंह उर्फ राठ ने कुछ व्यापारियों का मोबाइल नंबर दिया और इससे बोला कि इनके पास काफी पैसा और मनीष सिंह उर्फ सोनू के नाम पर धमकी देने पर तुरन्त पैसा दे देंगे।

नया खुलासा: पेगासस सॉफ्टवेयर की लिस्ट में अंबानी और पूर्व CBI चीफ का भी नाम

इस पर अजय कुमार पाठक ने लगभग छह विभिन्न व्यापारियों को रंगदारी माॅंगते हुये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने की नियत से एक वीडियो भी भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा मनीष सिंह के नाम से गोली मारते हुये दिखाया गया है। इसी क्रम में अजय कुमार पाठक द्वारा पेट्रोल पम्प व्यवसायी अंकित कुमार सिंह को धमकी देते हुये 10 लाख रूपये की रंगदारी माॅंगी गयी थी। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsSTFup newsvaranasi news
Previous Post

पुलिस के हत्थे चढ़े दो मादक तस्कर, 40 किलो गांजा बरामद

Next Post

आगरा डकैती: मुठभेड़ में इनामी लुटेरा गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Manappuram Bank robbery

आगरा डकैती: मुठभेड़ में इनामी लुटेरा गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

यह भी पढ़ें

bjp

यूपी विधान परिषद के लिये भाजपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची

17/01/2021
Egg Curry

इस स्टाइल से बनाएं अंडा करी, जायका बना देगा आपको दीवाना

13/08/2024
PM Modi

नवादा में गरजे पीएम मोदी, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रही है कांग्रेस

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version