• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार करोड़ की स्मैक बरामद, एसटीएफ़ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

Writer D by Writer D
09/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
STF

STF arrested three smugglers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद पुलिस और विशेष जांच दल (STF) ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में चार करोड़ रुपए की स्मैक (Smack) के साथ तीन नशा कारोबारियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ. विपिन टाडा एवं पुलिस अधीक्षक-देहात सूरज कुमार राय के कड़े निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के अन्तर्गत देवबंद थाना प्रभारी हदय नारायण सिंह ने पुलिस टीम एवं एसटीएफ टीम (STF) मेरठ के सहयोग से जांच के दौरान अशोक लीलेंड टैंकर में लाई जाई जा रही करीब चार करोड रूपए की दो किलो से भी ज्यादा अवैध स्मैक बरामद की और तीन नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि थाना देवबंद प्रभारी सिंह अपनी पुलिस एवं एसटीएफ टीम फिल्ड ईकाई मेरठ के साथ सांपला तिराहे पर जांच कर रहे थे। अचानक थाना प्रभारी एवं एसटीएफ फिल्ड ईकाई मेरठ को सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर अशोक लीलेंड टैंकर के साथ सांपला रोड से गुजरने वाले है। श्री सिंह एवं एसटीएफ टीम ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया, जैसे ही पुलिस एवं एसटीएफ टीम को एक टैंकर आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने इस टैंकर को रूकवाकर इसकी चारों ओर से घेराबंदी करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों जोनी उर्फ जावेद निवासी पटनी-थाना चिलकाना, तौहीद पुत्र असलम निवासी ग्राम गठेडा-थाना चिलकाना एवं सुरेन्द्र पुत्र सरजीत निवासी ग्राम कुतुबपुर लखडौला-थाना नागल को पकड़ लिया। टैंकर की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध स्मैक मिली।

टैंकर से बरामद स्मैक दो किलो 22 ग्राम है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चार करोड रूपए के करीब आंकी गयी है। इसके अलावा नशा तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक लीलेंड टैंकर तथा 3150 रुपये नकद बरामद हुए है।

स्मैक तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस एवं एसटीएफ टीम मेरठ में थाना प्रभारी हदय नारायण सिंह, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सोंलकी, हेड-कांस्टेबल संदीप भाटी, कांस्टेबल दीपक के साथ-साथ एसटीएफ फिल्ड ईकाई मेरठ टीम से निरीक्षक सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर विनित चौधरी, प्रमोद कुमार, जोशी राणा एवं दीपक कुमार शामिल रहे।

Tags: crime newsdrug smugglersSaharanpur news
Previous Post

‘…शायद पार्टी को मेरी जरूरत नहीं’, शशि थरूर का छलका दर्द

Next Post

युवक की पीट-पीट कर हत्या, नौ पर मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Laddu Gopal
Main Slider

सावन में लड्डू गोपाल की ऐसे करें सेवा, छोटी भूल पड़ सकती है भारी

06/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Next Post
Murder

युवक की पीट-पीट कर हत्या, नौ पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव Now election will be done through a voter list

देश में अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव, इसके लिए पीएमओ ने कसी कमर

29/08/2020
WhatsApp पर AI चैटबॉट्स को बैन करने का आरोप! लगा सकता है करोड़ों डॉलर का जुर्माना

Meta पर AI चैटबॉट्स को बैन करने का आरोप! लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना

01/12/2025
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version