• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF ने अन्तर प्रांतीय असलहा तस्कर गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को आशापुर तिराहे के समीप घेराबंदी कर अंतर प्रांतीय असलहा तस्कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 07 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 32 बोर व 13 मैगज़ीन, तीन मोबाइल भी बरामद हुआ।

एसटीएफ (STF) के अफसरों के अनुसार पूर्वांचल में असलहा तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें मिल रही थी। इस पर एसटीएफ की फील्ड इकाई वाराणसी को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम असलहा तस्करों की टोह में जुटी थी। इसी दौरान मिली सूचना पर टीम ने दोनों तस्करों को दबोच लिया।

गिरफ्तार तस्करों में यशवन्त सिंह का पुरा, थाना पडरी, मिर्जापुर निवासी देवेश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर शुक्ला, बसुहरा, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर निवासी अम्बुज पुत्र रामअनुज है। दोनों ने पूछताछ में एसटीएफ टीम को बताया कि दोनों कुश्ती लड़ते थे और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो को देखकर इसी वर्ष माह जुलाई में खानपुर, थाना मेजा, प्रयागराज निवासी विपिन दुबे पुत्र कौशल चन्द दुबे ने उनसे सम्पर्क कर दोस्ती बढ़ाई। दोस्ती के दौरान विपिन ने बताया कि असलहा तस्करी में काफी पैसा है, तुम दोनों भी काफी पैसा कमा सकते हो। वे दोनों पैसे के लालच में आकर विपिन से मिलकर असलहा तस्करी का काम करने लगे। विपिन इन दोनों को पैसा देकर मध्य प्रदेश के जनपद बडवानी के एक सरदार (नाम नही पता) के पास भेजता था। ये दोनों पैसा देकर सरदार से असलहा ले लिया करते थे और मध्य प्रदेश से उन असलहों को लाकर विपिन को दे दिया करते थे। इसके बदले में विपिन दूबे 07 हजार रूपये प्रति पिस्टल के हिसाब से इन्हें पैसा दे दिया करता था। दोनों अब तक कई असलहा लाकर विपिन को दे चुके हैं।

इसी क्रम में दो दिन पूर्व दोनों जनपद बडवानी गये थे और उसी सरदार से 07 सेमी ऑटोमेटिक 32 बोर की पिस्टल और इसकी 13 मैगजीन लेकर आये थे। वाराणसी में इन अवैध असलहों विपिन को देना था। एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी में आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही भी सारनाथ पुलिस ही करेगी।

Tags: varanasi news
Previous Post

झगड़ा रोकने को पहुंची पुलिस के साथ मारपीट

Next Post

विधायक के गनर को घायल कर अराजक तत्वों ने छिनी कार्बाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
MLA's gunner

विधायक के गनर को घायल कर अराजक तत्वों ने छिनी कार्बाइन

यह भी पढ़ें

Actor Tovino Thomas shared a tremendous family photo on social media

एक्टर टोविनो थॉमस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जबरदस्त फैमिली फोटो

07/06/2021
coronavirus cases

ब्रिटेन से आने वाले हर यात्री का होगा कोरोना टेस्ट, SOP जारी

02/01/2021
Kuno National Park

कूनो में आए नन्हें मेहमान, चीता ज्वाला ने दिया तीन शावकों को जन्म

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version