• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख के जाली नोटों के साथ गिरोह के सदस्य को STF ने दबोचा

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह के सदस्य को आज प्रयागराज के कीडगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक लाख जाली नोट बरामद किए।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने कीडगंज इलाके में परेड मैदान स्थित रेलवे क्रासिंग से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह के एक सदस्य मलकापुर निवासी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कबजे से 500-500 रुपये के 200 जाली नोट यानि एक लाख नोट के अलावा न्यू फरक्का जंक्शन, पश्चिम बंगाल का 30 मई का ट्रेन टिकट, दो मोबाइल फोन और अन्य कार्ड बरामद किए गये।

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार रूपेश कुमार ने बताया कि वह ये जाली नोट कल पश्चिम बंगाल से लेकर ट्रेन से आया था और वह अटरामपुर, कौडिहार नवाबगंज प्रयागराज निवासी रामू साहू के कहने पर फरक्का गया था, जहाॅ न्यू फरक्का पुल के पास ब्रिज पार करके उसे दीपक मण्डल निवासी ग्राम जैयनपुर जिला मालदा, पश्चिम बंगाल नाम के एक व्यक्ति ने उसे 50 हजार के असली रूपये लेकर एक लाख के जाली रूपये दिये थे।

उसकेे कहने पर 500 सौ रूपये के दो अन्य जाली नोट खर्च के लिए दिये थे, जिसे उसनेे रास्ते में खर्च कर दिया। दीपक को वह जानता नहीं है। चूँकि वह रामू साहू के कहने पर फरक्का गया था और यह रूपये वह उन्हीं को देने के लिए यहाॅ रामू साहू का इन्तजार कर रहा था और उसी समय पकड़ा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जाली नोटों की खपत रामू साहू के यहाॅ आने के बाद ही ये लोग प्रयागराज में करते। रामू साहू स्वयं पहले भी कई बार पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर यहां खपा चुका है।

विश्वनाथ कॉरिडोर हादसे में पीएम मोदी ने लिया संज्ञान, कमिश्नर से फोन पर की बात

गौरतलब है कि भारतीय जाली मुद्रा का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर धंधा करने वाले दीपक मण्डल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 19 दिसम्बर 2017 को 05 लाख 50 हजार जाली नोटो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । उसके बाद वह जाली नोट लेकर कहीं जाने से बचता है, बल्कि इस धन्धें में शामिल लोगों को अपने पास कालिया चक, मालदा, पश्चिम बंगाल बुलाकर ही माल देता है या किसी कैरियर के माध्यम से भिजवाता है।

इसके अलावा 19 जुलाई 2019 को प्रयागराज एसटीएफ की फील्ड इकाई ने प्रतापगढ़ निवासी अच्छेलाल चौरसिया उर्फ बच्चा लाल चौरसिया समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा था। उस समय भी दीपक मण्डल ने ही अपने कैरियर विश्वजीत सरकार एवं सुभाष मण्डल के माध्यम से दो हजार रूपये के कुल 121 जाली नोट यानि दो लाख 42 हजार रूपये भिजवाये थे। दीपक मण्डल के साथ उसका भाई श्याम मण्डल, रिश्तेदार कंचन मण्डल भी इस धन्धें में शामिल है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध कीडगंज थाने में मामला दर्ज करा दिया। अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags: accused arrested with fake currencycrime newsup news
Previous Post

विश्वनाथ कॉरिडोर हादसे में पीएम मोदी ने लिया संज्ञान, कमिश्नर से फोन पर की बात

Next Post

खाने में सलाद न देने पर पत्नी को फावड़े से काट डाला, हत्यारोपी पति फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
murder

खाने में सलाद न देने पर पत्नी को फावड़े से काट डाला, हत्यारोपी पति फरार

यह भी पढ़ें

Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

19/12/2024
Varuthini Ekadashi

तीन शुभ योगों में मनाई जाएगी वरुथिनी एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

26/04/2024
Hair Mask

लंबे बालों के लिए लगाएं ये हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका

20/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version