• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF को एक ​क्लिक पर अपरा​धियों का पूरा ब्यौरा देगा एआई बेस्ड क्रिमिनल डाटा सिस्टम

Writer D by Writer D
05/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
stf

stf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही यूपीएसटीएफ (UP STF) जल्द ही नये कलेवर और नई ताकत के साथ दिखेगी। अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई को और तेज करने के लिए हाल ही में यूपीएसटीएफ (UP STF) को लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्होंने यूपीएसटीएफ द्वारा प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों, अवैध नशे के साैदागरों, अवैध हथियार तस्करों, परीक्षा माफिया और फर्जी शिक्षकों समेत आतंकवादियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई पर प्रसन्नता जाहिर की। समीक्षा बैठक में योगी सरकार ने एसटीएफ को और मज़बूत करने के लिये बजट जारी कर दिया है।

तीन करोड़ से ख़रीदा जा रहा एआई बेस्ड क्रिमिनल डाटा सिस्टम

योगी सरकार से बजट मिलते ही यूपी एसटीएफ ने आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस बेस्ड क्रिमिनल डाटा क्रिएशन एंड रिट्रीवल सिस्टम को ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे संगीन वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात शूटर व अपराधी अब एसटीएफ (STF)  की नजरों से नहीं बच सकेंगे। चंद सेकंड में उनकी पहचान के साथ पूरी कुंडली पुलिस अ​धिकारियों के सामने होगी।

इस तकनीक के जरिए घटना का जल्द खुलासा करने के साथ उसे अंजाम देने वाले अपरा​धियों को सलाखों के पीछे भेजने में देर नहीं लगेगी। यूपी एसटीएफ करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से जल्द आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस बेस्ड क्रिमिनल डाटा क्रिएशन एंड रिट्रीवल सिस्टम स्थापित करने जा रही है। इसकी निविदा जारी होने के बाद चार कंपनियों ने इसमें रुचि दर्शाई है।

चंद सेकेंडों में अपराधी का चेहरा हो सकेगा मिलान

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के बाद यूपी पुलिस में ऐसा अत्याधुनिक ​सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस बेस्ड क्रिमिनल डाटा क्रिएशन एंड रिट्रीवल सिस्टम में अपरा​धियों का पूरा डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे पहले क्रिमिनल ट्रै​किंग सिस्टम के जरिए ये काम किया जाता था।

आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस के साथ अपरा​​धियों का डाटाबेस जोड़ने से उनके चेहरे का मिलान चंद सेकंड में पूरे रिकॉर्ड से करते हुए किस चेहरे से कितने प्रतिशत मिलान हो रहा है, इसकी जानकारी सामने होगी। साथ ही उनकी आवाज, घटना को अंजाम देने का तरीका, पारिवारिक और आपरा​धिक पृष्ठभूमि का पूरा ब्योरा भी तुरंत मिल जाएगा।

भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को प्लेटफार्म दे रही सरकार: सीएम योगी

उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्य​क्ति किसी को वर्चुअल कॉल के जरिए धमकी देता है तो उसकी आवाज को ये सिस्टम आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस की मदद से ​डाटाबेस में फीड लाखों आवाज से मैच करके सही व्य​क्ति की पहचान कर लेगा। एसटीएफ (UP STF)  के अधिकारियों के मुताबिक बिड में रुचि दिखाने वाली कंपनियों से इसमें तमाम अन्य फीचर्स भी जोड़ने पर बात चल रही है।

Tags: Artificial IntelligenceSTFup stfYogi News
Previous Post

भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को प्लेटफार्म दे रही सरकार: सीएम योगी

Next Post

राष्ट्रपति ने किया था आगाज, समापन को पीएम बनाएंगे खास

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Gita Press

राष्ट्रपति ने किया था आगाज, समापन को पीएम बनाएंगे खास

यह भी पढ़ें

PM Modi

‘हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा’, बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

22/09/2023
Transfer

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 IPS अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

10/06/2021
Nitish Kumar

भरे मंच पर नीतीश कुमार ने महिला के साथ की अजीब हरकत, अमित शाह ने हटाया

30/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version