• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़ा ड्रोन, SPG से लेकर दिल्ली पुलिस तक अलर्ट

Writer D by Writer D
03/07/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Drone Attack

Drone Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के आवास (PM Residence) के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन (Drone) देखे जाने की खबर हैं। पीएम मोदी का आवास नो फ्लाइंग जोन और नो ड्रोन जोन के तहत आता है। ऐसे में यहां ड्रोन (Drone) देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने तुरंत इस मामले में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में आते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया और ड्रोन की जांच में जुट गई।

पुलिस की जांच लगातार जारी है लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पीएम आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन (Drone) उड़ने की जानकारी मिली थी। एसपीजी ने सुबह 5.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने आगे बताया कि एनडीडी कंट्रोल रूम को ड्रोन की जानकारी दी गई थी। पीएम आवास के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाए गए लेकिन कोई ऐसी कोई चीज नहीं मिली। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी संपर्क किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला।

ऐसी होती है प्रधानमंत्री की सुरक्षा

बता दें, प्रधानमंत्री की सुरक्षा काफी कड़ी होती है। इतनी कड़ी कि उनके आवास तक पहुंचने के लिए भी कई तरह की सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ता है फिर वो चाहे उनके परिवार का कोई सदस्य हो कोई अधिकारी। पीएम का आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में 12 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यहां केवल एक ही एंट्री गेट है और वहां भी एसपीजी का कड़ा पहरा होता है।

मुंह से गंध आना हो सकता है डायबिटीज का संकेत, तुरंत कराएं जांच

प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी एक प्रक्रिया होती है। सचिवों की ओर से पीएम से मिलने वालों के नामों की एक लिस्ट तैयार की जाती है। जो भी पीएम मोदी से मिलने आ रहा है, उसका नाम उस लिस्ट में होना चाहिए, तभी उसकी मुलाकात पीएम से हो सकती है। इसके साथ ही उनके पास एक आइडेंटिटी कार्ड भी होना जरूरी है।

Tags: delhi newsdroneNational newspm residencePM Securitypmmodi residence
Previous Post

आज और कल होगी कम बरसात, बुधवार से झमाझम बरसेंगे बादल

Next Post

ट्रक से टकराई बोलेरो, दरोगा सहित चार सिपाही घायल; एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
Accident on Lucknow-Agra Expressway

ट्रक से टकराई बोलेरो, दरोगा सहित चार सिपाही घायल; एक की मौत

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी pm modi

आगरा मेट्रो का पीएम मोदी सात दिसम्बर को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

03/12/2020
Arrested

मंदिर के पास मिली मांस की बोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

09/07/2023

पांच अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ अस्सी लाख का चरस बरामद

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version