• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

Writer D by Writer D
14/07/2026
in Business
0
Share Market
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने कुछ देर तक लिवाली का जोर बनाए रखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कुछ सुधार भी हुआ। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस और नेस्ले के शेयर 1.58 प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.49 प्रतिशत से लेकर 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,703 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 866 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,837 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 344.06 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,272.34 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो गई, जिससे पहले 10 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 130 अंक की रिकवरी कर 77,402.79 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 550 अंक से भी अधिक लुढ़क कर 77,063.41 अंक के स्तर तक आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 481.32 अंक की गिरावट के साथ 77,135.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 143 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूट कर 24,068 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 90 अंक सुधर कर 24,157.10 अंक के स्तर तक पहुंच गया। पहले 10 मिनट तक खरीदारी होने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी की चाल कमजोर पड़ने लगी।

लगातार हो रही बिकवाली की वजह से सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 160 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ 24,050.55 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 127.25 अंक फिसल कर 24,083.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 77,616.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 4.10 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 24,211 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Previous Post

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

Next Post

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
Next Post
Poison

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने कानपुर में मकान गिरने से मृतक आश्रितों और पीड़ितों का हाल जाना

27/11/2020

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

28/11/2021
jp nadda

बम धमाके के दोषी के रिश्तेदार मांग रहे है सपा के लिए वोट : जेपी नड्डा

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version