• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग किशोरी के दो हत्यारोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। जनपद पुलिस ने नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गुरुवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों ने किशोरी की सिर में गोलीमार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बीरमपुर तिराहे के पास से वांछित हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेराबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी। आरोपित मोटरसाइकिल से आते दिखे और पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इस पर आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग करते हुए मुठभेड़ में आरोपित अरविन्द विश्वकर्मा उर्फ पंचू पुत्र शारदा विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा उर्फ दारा पुत्र शारदा विश्वकर्मा निवासी ग्राम मीनापुर थाना ऊंज, भदोही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

उल्लेखनीय है कि थाना सुरियावां क्षेत्र मीनापुर गांव निवासी एक नाबालिक किशोरी (16) की बुधवार की रात शौच के लिए गयीं थीं। उसी दौरान आरोपितों ने किशोरी को घात लगा कर गोली मार कर दी और फरार हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलावस्था में उसे अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी पर रात में ही पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल, परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया। घटना के अनावरण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर ही आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरियावां राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, आरक्षी सुनील सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी अन्नपूर्णा थाना सुरियावां जनपद भदोही शामिल रहे।

Tags: Bhadohi news
Previous Post

तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान 23 जनवरी को

Next Post

चोरी का ट्रक जब्त,चार अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
arrested

चोरी का ट्रक जब्त,चार अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Supreme Court

बनना चाहते है सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा, तो इस पोस्ट के लिए करें आवेदन

18/04/2022
Arvind Rajbhar

सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर पर हमला, बाल-बाल बची जान

08/07/2023
arrested

मिलावटी शराब बनाने वाले तीन कारोबारी गिरफ्तार, 65 लाख की सामग्री बरामद

29/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version