• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकान से मिला प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा, मालिक फरार

Writer D by Writer D
10/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Banned Medicines

Banned Medicines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बकेनिया गांव में पुलिस व औषधि विभाग ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक मकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों (Banned Medicines) का जखीरा मिला। जिस मकान से दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ, उस मकान का मालिक फरार है। पुलिस व औषधि विभाग की टीम फरार आरोपित की तलाश में जुटी है। प्रतिबंधित दवाइयां कब्जे में लेते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं।

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा प्रभारी मोहित चौधरी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि बकेनिया गांव निवासी जुबेर आलम प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करता है। उसके घर पर प्रतिबंधित दवा (Banned Medicines) की बड़ी खेप जमा है। मामले की गंभीरता भांप उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा के आदेश पर औषधि निरीक्षक मुकेश चंद्र जैन व उर्मिला वर्मा पाकबड़ा थाने पहुंचे। वहां से शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ बकेनिया गांव निवासी जुबेर आलम के घर पहुंची।

पूछताछ में पता चला कि जुबेर आलम घर पर नहीं है। मोबाइल फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद जुबेर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। परिजनों की मौजूदगी में टीम ने जुबेर आलम के घर की तलाशी शुरू की। मकान के पश्चिम में एक कमरे में गत्ते का ढेर मिला। 50 गत्ते में कोडीस्टार सिरप मिला। दवाओं के भंडारण के बारे में पूछताछ में जुबेर आलम की पत्नी ने अनभिज्ञता जताई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं का नमूना एकत्र किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के मुताबिक जुबेर आलम ने अवैध तरीके से दवाओं का भंडारण किया है। ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश जैन के मुताबिक जुबेर आलम ने औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम का उल्लंघन किया है। दवा के बाबत कोई वैध प्रपत्र आरोपित के परिजनों ने उपलब्ध नहीं कराया। ऐसे में सभी दवाएं औषधि विभाग ने जब्त करते हुए पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी।

औषधि निरीक्षक ने आगे बताया कि अवैध रूप से रखी गईं दवाओं के बाबत एक वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। न्यायालय की अनुमति पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Muradabad news
Previous Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
Arrested

नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन

लखनऊ : डीएम व पुलिस कमिश्नर ने लगवायी कोरोना वैक्सीन

05/02/2021
Cow

गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गया जबड़ा

16/06/2023
Fire

कोचिंग की बिल्डिंग में लगी आग, सकुशल निकाले गए बच्चे

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version