• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, दो कोच क्षतिग्रस्त

Writer D by Writer D
03/01/2023
in राष्ट्रीय
0
Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन वंदे-भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पर पथराव हुआ है। मंगलवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। घटना तब हुई जब ट्रेन न्यू-जलपाईगुड़ी के यार्ड में जा रही थी। पथराव में दो कोच सी-3 और सी-6 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को करीब 5.57 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस (22302) मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची। जांच करने पर कोच नंबर सी-3 और सी-6 के शीशे पर पत्थरबाजी के निशान मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर करीब 1.20 बजे जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ जा रही थी, तब यार्ड में पहुंचने से पहले दोनों कोचों में पथराव किया गया।

पथराव की ऐसी ही एक घटना सोमवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हुई थी। 1 जनवरी से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक दिन बाद सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा आने के दौरान मालदा स्टेशन के पास पत्थरबाजी हुई थी। इस पत्थरबाजी में कोच सी-13 का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई थी।

बताया गया कि सोमवार शाम 5:50 बजे टी.एन.22302 वंदे भारत एक्सप्रेस की ऑन ड्यूटी टी.ई पार्टी से सूचना मिली कि कोच नंबर-1 में पथराव हुआ। इसके बाद रेलवे पुलिस के चार कर्मचारियों को हथियार के साथ रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार रेल कर्मचारी आसिफ खान ने बताया- अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अंधेरे में किसने और किस इरादे से यह पत्थरबाजी की। रेलवे अधिकारियों ने पूरी घटना की गहन जांच कराने के लिए कहा है। कुमारगंज में बाहर से पथराव किया गया था।

बुधवार को मुंबई पहुंचेंगे सीएम योगी, देसी निवेशकों को साधेंगे

यात्री रिंतू घोष ने इंडिया टुडे को बताया- ‘बाहर से लोगों ने पथराव किया। यह चौंकाने वाला था। पत्थर लगने से कांच टूट गया। यह घटना ट्रेन के मालदा स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले हुई। शुक्र है कि पत्थर के टुकड़ों से किसी भी यात्री को चोट नहीं आई लेकिन हम सहमे हुए हैं।’

सोमवार को हुए पथराव के बाद पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर एनआईए जांच की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत के गौरव वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। क्या यह उद्घाटन के दिन ‘जय श्री राम’ के नारों का बदला है? मैं पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय रेल से इस मामले में एनआईए को जांच सौंपने का आग्रह करता हूं।

Tags: Bengal NewsKolkata newsNational newsnew jalapigudiVande Bharat Express
Previous Post

बुधवार को मुंबई पहुंचेंगे सीएम योगी, देसी निवेशकों को साधेंगे

Next Post

टीम इंडिया ने 2 रनों से जीता पहला टी-20 मैच, अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे लंकाई बल्लेबाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan
राजनीति

‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

26/06/2026
Next Post
team india

टीम इंडिया ने 2 रनों से जीता पहला टी-20 मैच, अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे लंकाई बल्लेबाज

यह भी पढ़ें

women e-rickshaw pilots

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Bihar Teacher

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती, इस वेबसाइट से करें आवेदन

11/04/2021

कमजोर पड़ा तूफान ‘गुलाब’, कई मछुआरे लापता, तलाश जारी

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version