• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे यूपी के स्ट्रीट वेंडर्स, करेंगे दूसरों को जागरूक

Writer D by Writer D
18/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Street Vendors

Street Vendors

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) के लिए एक नई पहल की जा रही है, जिसमें उन्हें जनपद और शहर स्तर पर चिह्नित कर ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। योगी सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य न केवल पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि समाज में उनके योगदान को भी मान्यता देना है। इस पहल के तहत 18 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 के बीच ‘स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी’ पखवाड़ा का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नगर विकास विभाग को निर्देशित किया है कि इस आयोजन में स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को करेंगे जागरूक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत, टीवीसी (टाउन वेंडिंग कमेटी) के सदस्य एवं एक्टिव पथ विक्रेताओं को स्वनिधि मित्रों के रूप में चिह्नांकित किया गया है, जो अन्य स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ दिलवाने में मदद करेंगे। साथ ही उन्हें योजना के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जागरूक करेंगे।

प्रदेश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में जुटी योगी सरकार

योगी सरकार (Yogi Government) स्ट्रीट वेंडर्स को अधिकतम डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित कर रही है। इससे पहले भी विभिन्न आयोजनों जैसे स्वनिधि दीपावली, मकर संक्रांति महोत्सव आदि में स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को सम्मानित किया जा चुका है, जिन्होंने डिजिटल माध्यम से अधिकतम कैशबैक प्राप्त किया। यह कदम प्रदेशभर में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और स्ट्रीट वेंडर्स की आमदनी को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मिलेगी नि:शुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा

आयोजन के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविरों और स्वास्थ्य जांच कैंपों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। यह पहल समाज के उस वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाने के प्रयास का हिस्सा है, जो आमतौर पर इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।

पिछले साल भी हो चुका है स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

बता दें बीते वर्ष 1 जून और 7 जुलाई को सभी जनपदों में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया था। आयोजन में स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए थे। इसके अलावा, दीपावली मेले और मकर संक्रांति मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें चित्रकला, स्लोगन लेखन, मेहंदी, रंगोली, नृत्य-गायन और व्यंजन बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन आयोजनों का उद्देश्य पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को एक सकारात्मक और सशक्त मंच प्रदान करना था।

आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनाने की पहल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उठाए गए योगी सरकार के कदम पथ विक्रेताओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि समाज में उनके योगदान को भी सम्मानित किया जा रहा है। ‘स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी’ पखवाड़ा और आगामी आयोजनों के माध्यम से योगी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पथ विक्रेता आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनें।

Tags: Lucknow Newsstreet vendorsup news
Previous Post

विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर: ऊर्जा मंत्री

Next Post

‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन थिएटर में आएगी फिल्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
Emergency

'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन थिएटर में आएगी फिल्म

यह भी पढ़ें

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका पहुंचाने में लगेंगे तीन शिक्षक व कर्मी

18/11/2020

हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पहले का वीडियो आया सामने

09/12/2021
car accident

तेज रफ्तार कार जानवर से टकरा कर ट्रक में घुसी, तीन लोगों की मौत

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version