• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में शानदार मजबूती, 1,087 अंक तक उछला सेंसेक्स

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार तेजी नजर आ रही है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने 1.6 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार किया।

सुबह 11 बजे तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में कुल 1,922 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,561 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 361 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। वहीं निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 49 शेयर हरे निशान में और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के रूप में इकलौता शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में आज 927.41 अंक की मजबूती के साथ 58,162.74 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शुरुआती मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरकर 58,097.10 अंक तक पहुंच गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार में दोबारा खरीदारी शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स की चाल फिर तेज होती नजर आने लगी।

बाजार में लगातार जारी खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 10 बजे के करीब 1,087.14 अंक की उछाल के साथ 58,322.47 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव भी बनता नजर आया, जिसकी वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल गया। लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 11 बजे ये सूचकांक 966.98 अंक की मजबूती के साथ 58,202.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

करवा चौथ पर गुलजार हुआ सर्राफा बाजार, बिक गए इतने हजार करोड़ के सोने के गहने

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 307.95 अंक की बढ़त के साथ 17,322.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार के दौरान एक बार बिकवाली का दबाव बना, लेकिन उसके बाद इस सूचकांक ने भी खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती का रास्ता तय करना शुरू कर दिया।

बाजार में हो रही चौतरफा खरीदारी के कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक 317.30 अंक की मजबूती के साथ 17,331.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी बना, जिससे निफ्टी दोबारा नीचे गिरने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 11 बजे ये सूचकांक 270.10 अंक की मजबूती के साथ 17,284.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 620.77 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,856.10 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 294.50 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,308.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 390.58 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,235.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 109.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,014.35 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद

Next Post

यूपी के इस डीएम के बिगड़े बोल, बाढ़ पीड़ितों से बोले- Zomato सर्विस नहीं चला रही सरकार…

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Ambedkarnagar DM Samuel Paul

यूपी के इस डीएम के बिगड़े बोल, बाढ़ पीड़ितों से बोले- Zomato सर्विस नहीं चला रही सरकार...

यह भी पढ़ें

arrested

बेहोश कर युवती से दुराचार, डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार

08/08/2022
lockdown in bihar

इस राज्य ने 15 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, सीएम ने किया ऐलान

04/05/2021
Gold

अक्षय तृतीया से पहले फीकी हुई सोने की चमक, जानें गोल्ड का आज का रेट

28/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version