• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क का अनिवार्य उपयोग, सैनिटाइजेशन और आपस में दो गज की दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाए।

पूरे राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाए। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वह शुक्रवार को अपने आवास पर कोविड संक्रमण की रोकथाम और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एल-टू और एल-थ्री श्रेणी के अस्पतालों की बहाली की रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक तलब करते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जंग में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को रोजाना सुबह कोविड चिकित्सालय में और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक कर स्थिति की समीक्षा तथा आगे की रणनीति तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाए।

सीएम ने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं, उनकी लगातार निगरानी की जाए और हालचाल लिया जाए। निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। सर्विलांस सिस्टम को प्रभावी बनाया जाए। जो लोग त्योहारों तथा पंचायत चुनाव के कारण बाहर के राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में गांवों में कोरोना संक्त्रस्मण को फैलने से रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस जलकर हुई खाक

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रत्येक दिन की स्थिति से अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि 1 अप्रैल से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को भी टीकाकरण में शामिल किया गया है। इसलिए अब टीकाकरण की गति को बढ़ाना होगा। वैक्सीन की वेस्टेज को हर हाल में रोका जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm yogicoorna cases increases in upcorona cases in upcorona updatescorona vaccination in upup news
Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस जलकर हुई खाक

Next Post

UP: 11 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, 5 अप्रैल से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
corona

UP: 11 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, 5 अप्रैल से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

यह भी पढ़ें

हार से बौखलाए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, हालत गंभीर

11/03/2022
CM Yogi

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर एजेंसी को काली सूची में डालें: सीएम योगी

05/06/2023
yogi

योगी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को दिखाई स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई राह

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version