• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेक वीडियो, न्यूज़ के प्रसार करने वालों से सख्ती से निपटें : योगी

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाए। फेक वीडियो, फेक न्यूज के प्रसार करने वालों से सख्ती से निपटें। सीएम ने साफ किया है कि साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

दरअसल सीएम योगी के इस आदेश को भारत सरकार के नए आईटी नियमों से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसे नहीं मानने पर ट्विटर से भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिली कानूनी सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। बता दें कानूनी संरक्षण खत्म होते ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मामला भी सामने आया है, जिसमें ट्विटर के खिलाफ फेक न्यूज को लेकर लोनी थाने में केस दर्ज किया है। ट्विटर के खिलाफ भारत में यह पहला केस दर्ज हुआ है।

डीके ठाकुर ने DCP के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, सोमन वर्मा को मिली वेस्ट क्षेत्र की जिम्मेदारी

ग़ाज़ियाबाद की पुलिस ने लोनी बॉर्डर पर अब्दुल समद के साथ हुई मारपीट और दाढ़ी काटने के मामले को धार्मिक रंग देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 9 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है, जिसमें ट्विटर के अधिकारी भी शामिल हैं. लोनी बॉर्डर थाने में सब इंस्पेक्टर ने FIR कराई है। आईपीसी की धारा 153, 153A, 295A, 505, 120B एवं 34 में केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि अब्दुल समद के साथ जो मारपीट हुई थी वह उसके जानने वालों ने की थी। जांच में यह भी बात सामने आई कि मामले को धार्मिक रंग देने के लिए अफवाह फैलाई गई। पुलिस की जांच में सत्य शामिल आने के बाद भी ट्विटर व अन्य आरोपियों ने इस फेक न्यूज़ को नहीं हटाया। जिसके बाद अब ट्विटर समेत नौ लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

कुरान खरीदा और बेचा नहीं जाता, ‘असली कुरान’ निशुल्क उपलब्ध : वसीम रिजवी

मोहम्मद जुबैर, राणा अयूब, द वायर, सलमान निजामी, मस्कूर उस्मानी, डॉ समा मोहम्मद, सबा नकवी, ट्विटर इंडिया और ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट के खिलाफ लोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला

गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस का कहना था कि बुजुर्ग द्वारा दी गई सारी जानकारी गलत थी। बुजुर्ग ने अज्ञात के खिलाफ FIR करवाई थी, लेकिन वह उनको जानता था और वहां जबरदस्ती नारे लगाने जैसा कोई मामला नहीं हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़ित अब्दुल समद 5 जून को बुलंदशहर से बेहटा (लोनी बॉर्डर) आया था, जहां से एक अन्य व्यक्ति के साथ मुख्य आरोपी परवेश गुज्जर के घर बंथला (लोनी) गया था। परवेश के घर पर कुछ समय में अन्य लड़के कल्लू, पोली, आरिफ, आदिल व मुशाहिद आदि आ गए और परवेश के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके अनुसार अब्दुल समद ताबीज बनाने का काम करता है। उसके दिए ताबीज से उनके परिवार पर उल्टा असर हुआ। इस वजह से उन्होंने यह कृत्य किया है।

Tags: cm yogifake newsfake videosocial mediatwitterup newsYogi News
Previous Post

डीके ठाकुर ने DCP के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, सोमन वर्मा को मिली वेस्ट क्षेत्र की जिम्मेदारी

Next Post

दिल्ली से बैरंग लौटे पायलट, प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
sachin pilot

दिल्ली से बैरंग लौटे पायलट, प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया समय

यह भी पढ़ें

Bribe

सीएमओ आफिस का बाबू घूस लेते गिरफ्तार

28/02/2024
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

21/03/2024

एमएलसी चुनाव में पड़े 99 फीसदी वोट

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version