• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, कई जिलों की बत्ती गुल

Desk by Desk
05/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वांचल बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर समेत कई जिलों की बत्ती गुल हो गई है।

चंदौली में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। विभाग के कर्मचारियों ने जिले के दीनदयाल उपाध्याय नगर के चंदासी स्थित पावर हाउस पर ताला लगा दिया और बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। दीनदयाल उपाध्याय नगर सहित इलाके के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए हैं। जानकारी के मुताबिक मऊ, आजमगढ़, देवरिया और मिर्जापुर समेत कई जिलों में बत्ती गुल है।

GST की 42वीं बैठक : आज रात राज्यों को मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपए

हड़ताली कर्मचारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय में दीवार पर लिखे गए अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी काली स्याही से मिटा दिए। जिला प्रशासन ने सभी उपकेंद्र पर अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया है। दीनदयाल उपाध्याय नगर के चंदासी पावर हाउस पर तैनात लेखपाल त्रिलोकी नाथ ने कहा कि बिजली आपूर्ति पर नजर रखने के लिए भेजा गया, लेकिन यहां ताला लटका मिला। तैनात प्रोबेशन अधिकारी भी मौजूद हैं. बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।

वहीं, हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने का जो फैसला किया है, वह सही नहीं है। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को कर्मचारी संगठनों के साथ 5 अप्रैल 2018 को इस विषय पर हुए समझौते का पालन करना चाहिए।

विस्फोटक के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार, बिहार चुनाव में दहशत फैलने की थी प्लानिंग

गौरतलब है कि ऊर्जा प्रबंधन को लेकर हुए इस समझौते में प्रावधान था कि निजीकरण से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के पहले सरकार कर्मचारियों को विश्वास में लेगी और बिना विश्वास में लिए कोई भी फैसला नहीं करेगी।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति चंदौली के संयोजक नरेंद्र गोपाल शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों को विश्वास में लिए बगैर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने पर आमादा है। विद्युत इंजीनियर संघ के सर्वेश पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का आदेश वापस लिए जाने तक हम कार्य बहिष्कार करेंगे।

Tags: 24ghante online.compower supply collapsePurvanchal Vidyut Vitran NigamStrike of electricity employeesपूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में मशाल जूलूस 28 कोबिजली आपूर्ति ढपबिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
Previous Post

IPL 2020 : 59 रनों से चैलेंजर्स बेंगलुरु को ध्वस्त कर दिल्ली कैपिटल्स चोटी पर

Next Post

दिल्ली : एंकाउंटर के बाद त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

दिल्ली : एंकाउंटर के बाद त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Kaner

घर में लगाएं ये पेड़, नहीं होगी धन की कमी

09/01/2026
Terrorists

सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को किया ढेर

26/05/2022
CM Dhami

स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री

17/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version