• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्र ने ट्रेन के इंजन के आगे लेटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Farmer dies after being hit by train

hit by train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। मौदहा कस्बे के निकट कानपुर बांदा रेल लाइन के परछा गांव जाने वाले कच्चे रास्ते में ट्रेन के इंजन के आगे लेटकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली, उसने घटना से पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा है, हालांकि उसमें इस घटना का कारण नहीं लिखा सिर्फ माता व भाइयों व परिजनों को पुलिस परेशान न करे लिखकर अपने पैंट की जेब में डाल लिया था, जिससे शव की बरामदगी के साथ पुलिस ने यह सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

घटना के मुताबिक, आज दोपहर बाद गांव अरतरा निवासी राकेश पाल (17) पुत्र स्व लल्लू राम कस्बे से परछा जाने वाले ऐसे सूनसान कच्चे रास्ते पर पहुंचा जहां से सिर्फ पैदल आना जाना या फिर खेत खलिहान वाले किसानों का निकलना होता है। आसपास खेतों में काम करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक को अपनी कापी में ट्रेन की पटरी पर बैठे कुछ लिखते हुए देखा था,उसी के बाद बिना ट्रेन का खाली इंजन बांदा की ओर से आता हुआ दिखाई दिया है, उसी के बाद उक्त युवक का कटा हुआ शरीर दो टुकड़ों में दिखाई दिया। सूचना रेलवे के चौकीदार व स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मौदहा पुलिस के थानेदार सत्यविजय ने अपने सहयोगियों के साथ उसे रेलवे ट्रैक से हटाकर अलग रखा और उसकी तलाशी लेने पर एक रसायन विज्ञान की कापी तथा मोबाइल एवं कुछ रूपये भी बरामद हुए है।

तलाशी लेने पर पैंट की जेब से सुसाइड नोट भी निकला जिस पर लिखा था कि श्रीमान जी मेरे परिजनों को कोई कष्ट न होने पाये, मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। उक्त सुसाइड नोट के बाद ही परिजनों को सूचित किया गया तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक का पिता लल्लू राम पहले ही खत्म हो चुका था। पूरा परिवार मजदूरी करता था, यह तीन भाई थे। बड़े भाई अजय पाल ने बताया कि भाई अक्सर नशा कर लेता था वह इंटर तक पढ़ा है और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर में कोई परेशानी नहीं थी।

इतना बड़ा कदम भाई ने उठाया जिस पर वह कुछ कह नहीं पा रहा। मौदहा कोतवाली के इंस्पेक्टर पीके पटेल ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिख छोड़ा है। बताया कि मामले की जांच जारी है।

Tags: crime newsHamirpur newsup news
Previous Post

उप मुख्य अभियंता का फांसी पर लटकता मिला शव

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

‘बेल बॉटम’ की टीम संग एक और फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार

16/11/2020
OP Rajbhar

राजभर को योगी सरकार ने दी Y कैटेगरी सुरक्षा, मुर्मू का समर्थन करने का मिला इनाम

22/07/2022

पॉलीटेक्निक में छात्रों को पहली बार मिलेगा ग्रेड सुधारने का मौका

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version