• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल में पानी की टंकी की दीवार गिरने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के गांव मुडी बकापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पानी की टंकी की दीवार गिरने से आठवीं की एक छात्रा की मृत्यु हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मूडी बकापुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में नौ माह पहले बनी पानी की दीवार बुधवार को गिर गई ,जिसके नीचे दबकर कक्षा आठवीं की 13 वर्षीय छात्रा भावना की मौत हो गई थी । हादसे की खबर शाम तक भी जिला मुख्यालय पर विभागीय अधिकारियों के पास उपलब्ध नहीं थी । बालिका के मलबे के नीचे दबकर दम तोड़ने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से बालिका को मलबे से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के पास दीवार में टोंटी लगाई गई थी ताकि छात्राएं आसानी से पानी पी सके सवाल यह है कि जब कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं तब स्कूल क्यों खोला गया। मृतक बालिका भावना की मां सोनिका ने बताया कि भावना पांच दिन से पढ़ाई करने स्कूल जा रही थी। उसके साथ दूसरी छात्राएं भी स्कूल आ रही थी ।

आतंकवादियों ने पुलिस दल पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

पढ़ाई करते समय भावना पानी पीने चली गई । जब वह टंकी में लगी टोंटी से पानी पी रही थी उसी समय टंकी की दीवार भरभरा कर गिर गई और भावना की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। हादसा के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।

हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन मैं हड़कंप मच गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर गांव के पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र ,ग्राम सचिव मुकेश कुमार ,जूनियर इंजीनियर लघु सिंचाई विभाग संजीव कुमार और ठेकेदार सुनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप में औरंगाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । ग्राम सचिव मुकेश कुमार की विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। दूसरी ओर जिला प्रशासन के कड़े रुख को भांपते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी अखडप्रताप सिंह ने, स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवदान सिंह के अलावा अध्यापिका अंशु और अलका को प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। मामले की जांच इलाके के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।

Tags: bulandshehar newscrime newsup newswall collapsed
Previous Post

आतंकवादियों ने पुलिस दल पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

बौखलाए आतंकी संगठनों की कायराना हरकत, डाउनटाउन में की फायरिंग और धमाके

Writer D

Writer D

Related Posts

Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Next Post
Blast in Downtown Srinagar

बौखलाए आतंकी संगठनों की कायराना हरकत, डाउनटाउन में की फायरिंग और धमाके

यह भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर का निधन, एक्टर ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि

14/10/2021
जेसन रॉय

IPL: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

01/03/2022
kidney stones

इन चीजों के सेवन से बनती है पथरी, ऐसे रखें अपना ख्याल

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version