• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समस्याओं व चुनौतियों से निपटने के लिये विद्यार्थियों को बुद्ध बनना पड़ेगा: आनंदीबेन

Desk by Desk
18/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
0
दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां कम नहीं हैं। इन समस्याओं के समाधान व चुनौतियों से निपटने के लिये विद्यार्थियों को बुद्ध बनना पड़ेगा।

श्रीमती पटेल ने कहा कि मैं विद्यार्थियों से गुरु दक्षिणा के रूप में एक संकल्प चाहती हूँ कि अपनी कम-से-कम एक उस बुराई को छोड़ने का प्रण लें जो समाज, प्रदेश, राष्ट्र और सम्पूर्ण सृष्टि के लिये हानिकारक हो। इसके साथ ही विद्यार्थी पारदर्शी, श्रेष्ठ वातावरण और व्यवस्था का निर्माण करने में भी सहयोग करेंगे।

ये विचार बृहस्पतिवार को यहां सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, के चौथे दीक्षांत समारोह में व्यक्त किये। इस अवसर पर राज्यपाल ने 34 मधावी छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान किये, जिसमें 24 छात्राएं तथा 10 छात्र थे।

राज्यपाल ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जीवन में खूब सफल हों, अपनी मंजिलों तक पहुंचें और एक श्रेष्ठ नागरिक के दायित्वों का निर्वाह करते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान करें।

दिल्ली हाईकोर्ट ने फ्यूचर रिटेल को रिलायंस के साथ सौदा आगे बढ़ने से रोका

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में गुरूओं द्वारा दिये गये ज्ञान, व्यवहार व अच्छी बातों की छाप हर जगह दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां कम नहीं हैं। समस्याओं के समाधान व चुनौतियों से निपटने के लिये विद्यार्थियों को बुद्ध बनना पड़ेगा। सिद्धार्थ की तरह सचेत होकर आगे बढ़ना पड़ेगा। तभी हम अपने और अपने राष्ट्र के जीवन में क्रान्तिकारी बदलाव ला सकते हैं और विश्व में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं।

कुलाधिपति ने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि एक लम्बे समय से भारतीय शिक्षा नीति में बड़े बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लायी गयी है। विश्वविद्यालय इस नीति के उद्देश्यों को समझें और इसके सफल क्रियान्वयन में योगदान दें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति को यथाशीघ्र क्रियान्वित करने के लिये संकल्पबद्ध और पूरी तत्परता से सक्रिय है। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को बैग एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की।

इस माके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की उच्च शिक्षा को नया स्वरूप प्रदान कर रही है, जिससे आने वाले समय में नई शिक्षा नीति के प्राविधानों के क्रियान्वयन से उच्च शिक्षा का ढांचा ही बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि शोध व नवाचार नई शिक्षा नीति की आत्मा की तरह है। शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिये औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ तालमेल पर जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. सतीश द्विवेदी, कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र दुबे, कार्य परिषद व विद्या परिषद के सदस्यगण, विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षकों सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Tags: Anandibenदीक्षांत समारोह
Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पत्नी समेत लगवाया कोरोना का टीका

Next Post

कांग्रेस स्थानीय मुुद्दों के साथ पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेगी : प्रमोद तिवारी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
Next Post
प्रमोद तिवारी

कांग्रेस स्थानीय मुुद्दों के साथ पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेगी : प्रमोद तिवारी

यह भी पढ़ें

anuradha doddaballapur

अनुराधा डोडाबल्लापुर ने 4 गेंदों पर लिया लगातार 4 विकेट

16/08/2020
accident

लखनऊ: तेज रफ्तार कार-डंपर में भीषण टक्कर, कार सवार दो महिलाओं की मौत

15/03/2021
Headache

साधारण सिरदर्द को अनदेखा करना हो सकता है खतरनाक

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version