• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे परिषदीय छात्र

Writer D by Writer D
30/03/2023
in शिक्षा
0
Students

Students

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों (Students) को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा नहीं दी है तब भी उन्हें एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शिक्षा सत्र में नई कक्षा में दाखिला मिल जाएगा। इससे संबंधित आदेश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा एक से 8 तक किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी। उन्हें नियमानुसार आगे की कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड भी वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों (Students) को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का प्रावधान है। उन्हें किसी भी दशा में अनुत्तीर्ण नहीं किया जा सकता है।

हर साल अपनाई जाती है पॉलिसी

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परिषद के अधीन संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी। इस तरह प्रदेश में लाखों बच्चे अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे।

यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, इन शहरों में हुई महिला सीट

इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रदेश सरकार की नो रिटेंशन पॉलिसी है। इसके अनुसार कोई भी बच्चा (Students) फेल नहीं किया जाएगा। ये आदेश उसी आरटीई एक्ट के अनुरूप है। इसे हर साल लागू किया जाता है और इस साल भी नियमानुसार किसी बच्चे को फेल नहीं किए जाने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को बिना रुकावट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आगे की कक्षाओं में बढ़ाकर प्रोत्साहित करना है, ताकि उसका सर्वागीण विकास किया जा सके। उसे ऐसा न लगे कि वो पिछड़ रहा है। इसी दिशा में सरकार और विभाग लगातार काम कर रहा है।

छात्रों (Students) और अभिभावकों की उपस्थिति में दिए जाएं रिपोर्ट कार्ड

आदेश के अनुसार पूर्णांक व प्राप्तांक को 100 अंकों के सापेक्ष परिवर्तित करते हुए अंक अंकित किए जाएंगे। शिक्षकों में रिपोर्ट कार्ड को लेकर असमंजस के संबंध में उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष जारी किए गए आदेश के अनुसार ही परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल घोषित किए जाने के दिन विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। छात्र छात्राओं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को छात्र एवं अभिभावक को दिखाया जाएगा तथा उसी समय रिपोर्ट कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

Tags: Basic educationEducation Newsup news
Previous Post

यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, इन शहरों में हुई महिला सीट

Next Post

योगी सरकार की पहल से मिली नवरात्रि पर्व को अलग पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
KVS-NVS-EMRS [details/results] will be released on this day.
शिक्षा

इस दिन जारी होगा KVS-NVS-EMRS, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

08/08/2026
KVS-NVS-EMRS [details/results] will be released on this day.
शिक्षा

हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, BSEH ने जारी किए परीक्षा परिणाम

06/08/2026
UPPSC
Main Slider

UPPSC Exam Calendar 2026 जारी, PET से PCS तक कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

05/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार की पहल से मिली नवरात्रि पर्व को अलग पहचान

यह भी पढ़ें

Shri Ram Lalla

श्रीराम लला दरबार में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

20/08/2022
Burnt Alive

महिला ने डीजल छिड़ककर लगाई आग, दर्दनाक मौत

09/06/2022
deep sidhu

लाल किले पर झंडा फहराने का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version