• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा हिंदुत्व की विचारधारा से बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Subramanian Swamy

सुब्रमण्यम स्वामी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बना रही है और संविधान भी इसकी अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि जब तक बीजेपी हिंदुत्व की विचारधारा नहीं छोड़ेगी तब तक वह सत्ता में रहेगी। स्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को एक कर और हिन्दुओं को विभाजित कर पूर्व में सरकारें बनाई हैं।

रवि किशन की विधायक को दो टूक, कहा- पार्टी के सिद्धांतों से तकलीफ है तो इस्तीफा दे दें

स्वामी ने कहा कि राजनीतिक रूप से हिंदुओं को आपसी मतभेद भुलाकर समुदाय के रूप में एक होना चाहिए। विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से आयोजित एक डिजिटल सम्मेलन में स्वामी ने अपने विचार रखे जहां असादुद्दीन ओवैसी को भी अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे कहा, “कई सालों से कांग्रेस हिन्दुओं को विभाजित करने और अल्पसंख्यकों को एक रखने में सफल रही और इसलिए वह समय समय पर बार-बार सरकार बनाने में सफल रही।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कथित तौर पर आर्य द्रविड़, जाति इत्यादि के “निरर्थक” ऐतिहासिक विचारों के आधार पर हिंदुओं को विभाजित किया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा पार्टी में एकजुट होकर कार्य करना हम सभी का कर्तव्य

बीजेपी नेता ने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा के कारण बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा, “अगर हिंदुत्व की विचारधारा बनी रहेगी तो हम आगे भी चुनाव जीतेंगे। हमें आर्थिक प्रदर्शन से तब तक फर्क नहीं पड़ेगा जब तक यह बहुत ही ज्यादा खराब न हो जाए।”

स्वामी का विरोध करते हुए ओवैसी ने कहा कि भारत की सुंदरता उसकी विविधता में है। उन्होंने कहा, “लेकिन स्वामी, अपनी हिंदुत्व विचारधारा के लिए केवल उन लोगों की बात कर रहे हैं जो इस विचारधारा में यकीन रखते हैं । वह हिन्दुओं की भी चिंता नहीं करते।”

Tags: asaduddin owaisibjpHindu statesubramanian swamyअसादुद्दीन ओवैसीबीजेपी नेतासुब्रमण्यम स्वामी
Previous Post

Pitru Paksha 2020: जानें पितृ पक्ष की यह पौराणिक कथा

Next Post

जम्मू के कठुआ में अचानक बाढ़ आने से फंसे 7 लोग, भारतीय वायुसेना ने किया रेस्क्यू

Desk

Desk

Related Posts

mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

17/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post
flash floods in Jammu's Kathua

जम्मू के कठुआ में अचानक बाढ़ आने से फंसे 7 लोग, भारतीय वायुसेना ने किया रेस्क्यू

यह भी पढ़ें

Murder

भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या

22/02/2022
प्रतीक सहजपाल

एक्टर का पहला प्रोजेक्ट, प्रतीक सहजपाल कर रहे म्यूजिक डेब्यू

20/02/2022

सिंघाड़ा किसी रामबाण से कम नही, जानें इसके फायदों के बारे में

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version