• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गन्ना हुआ और मीठा, किसानों को समय पर हो रहा भुगतान

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sugarcane

sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर पिछली कई सरकारों से चली आ रही परिपाटी को बदल दिया है। पहले की अपेक्षा अब गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। साथ ही साल दर साल चलने वाली पेंडेंसी पर भी विराम लगा है। पश्चिमी यूपी में सपा सरकार से दुगुने से ज्यादा योगी सरकार ने गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। पिछले पौने पांच साल में चीनी मिलें भी अपडेट हुईं हैं। अब वही गन्ना पश्चिमी यूपी में मिठास घोल रहा है।

देश में गन्ना और चीनी उत्पादन में प्रदेश न सिर्फ पहले पायदान पर है, बल्कि सीएम योगी ने गन्ना किसानों को पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा भुगतान भी किया है। अब तक सरकार की ओर से प्रदेश में गन्ना किसानों को करीब डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया है।

पश्चिमी यूपी के सहानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल में पिछली सरकार ने वर्ष 2012-17 के बीच करीब 39,738 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। जबकि योगी सरकार ने 2017 से 29 दिसंबर 2021 तक 95,650 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। यानि योगी सरकार ने गन्ना किसानों को पिछली सरकार से करीब ढाई गुना भुगतान किया है। समय से किसानों को पेमेंट मिलने के कारण काफी हद तक किसानों की समस्याएं भी दूर हुई हैं।

फर्क साफ है: पश्चिमी यूपी में गन्ना भुगतान के आंकडे दे रहे गवाही

पश्चिमी यूपी में गन्ना भुगतान की तुलना पिछली सरकार से करने पर फर्क साफ हो जाता है कि योगी सरकार ने भुगतान में कोई कोताही नहीं बरती है। योगी सरकार ने पश्चिमी यूपी में 2017 से 2021 दिसंबर तक सबसे ज्यादा मुरादाबाद मंडल में 30,645.67 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

आतंकवादी गिरगिट की तरह रंग बदलते थे, जैसे आजकल बबुआ रंग बदल रहे हैं : योगी

जबकि सपा सरकार में 18,521.03 करोड़ का ही भुगतान हुआ था। इसी तरह सहारनपुर मंडल में 25,564.02 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि सपा सरकार में 14,628.09 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। योगी सरकार ने तीसरे नंबर पर मेरठ मंडल में 22,455.73 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि सपा सरकार ने 13,324.50 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

गन्ना मूल्य भुगतान में प्रदेश में पिछले सारे रिकार्ड टूटे

योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में पेराई सत्र 2021-22 में 4,907.98 करोड़, 2020-21 में 30,547.23 करोड़, पेराई सत्र 2019-20 में 35,898.85 करोड़, 2018-19 में 33,048.06 करोड़ और 2017-18 के 35,444.06 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। साथ ही पिछले पेराई सत्रों का 10,661.38 करोड़ सहित अब तक कुल 1,50,508 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कराया है, जो वर्ष 2012 से 2017 के बीच गन्ना मूल्य भुगतान के मुकाबले 55,293 करोड़ और वर्ष 2007 से 2012 के बीच गन्ना मूल्य भुगतान के मुकाबले 98,377 करोड़ अधिक है।

पश्चिमी यूपी का मंडलवार भुगतान

मंडल        2012-17           2017 से 29 दिसंबर 2021 तक

सहारनपुर           14,628.09         25,564.02

मेरठ         13,324.50         22,455.73

मुरादाबाद           18,521.03          30,645.67

बरेली        9,934.80          16,985.24

कुल         39738.42          95650.66

(नोट- धनराशि करोड़ में है)

Tags: cm yogiLucknow Newssugarcane paymentsYogi News
Previous Post

आतंकवादी गिरगिट की तरह रंग बदलते थे, जैसे आजकल बबुआ रंग बदल रहे हैं : योगी

Next Post

काशी में जल, थल व नभ से जैसे ही आप पग रखते ही दिखेगा पावन पथ का पथ प्रदर्शक

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे 112 सर्वोदय विद्यालय

22/07/2026
AI to become a core subject in government schools.
Main Slider

पंजाब में शिक्षा का नया मॉडल, सरकारी स्कूलों में AI बनेगा कोर सब्जेक्ट

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सेवा विधि’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- अधिकारियों के लिए बनेगी व्यवहारिक मार्गदर्शिका

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा : सीएम योगी

22/07/2026
Next Post
Kashi model

काशी में जल, थल व नभ से जैसे ही आप पग रखते ही दिखेगा पावन पथ का पथ प्रदर्शक

यह भी पढ़ें

sana sofia 24

सोशल मीडिया : सना खान से तुलना होने पर भड़कीं सोफिया हयात, कहा मै एक नन हूं

24/11/2020
Chartered Accountants degree taken away

प्रैक्टिस और आर्थिक अनियमितताओं में लिप्त चार्टर्ड एकाउंटेंट के खिलाफ हुआ सख्त

27/10/2020
cm yogi

राज्य सरकार अधिवक्ताओं की हरसंभव मदद को तत्पर है : योगी

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version