• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व कांग्रेस मंत्री की गर्लफ्रेंड का सुसाइड नोट आया सामने, हुए कई अहम खुलासे

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व मंत्री और गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज के सुसाइड केस में घिरते जा रहे हैं। खुदकुशी करने वाली महिला का सुसाइड नोट सामने आया है, जिसके बाद मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं। आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर के बाद अब पूर्व मंत्री गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।

मृतिका सोनिया ने सुसाइड नोट में अपने बेटे आर्यन और मंत्री को बीच में संबोधित किया है। उसने लिखा है कि अब मैं और सहन नहीं कर सकती। मैंने अपनी तरफ से सबकुछ किया, पर उमंग का गुस्सा बहुत ज्यादा है। मुझे डर लगता है। वो मुझे अपनी लाइफ में जगह नहीं देना चाहता। उसकी किसी भी चीज को टच करो तो उसको बुरा लगता है। इसबार भी मैं ही जबरदस्ती भोपाल आई। वो तो चाहता ही नहीं था कि मैं भोपाल आऊं। आर्यन सॉरी, मैं तेरी लाइफ के लिए कुछ नहीं कर पाई। मैं जो कुछ भी कर रही हूं, अपनी मर्जी से कर रही हूं। किसी की कोई गलती नहीं है। उमंग आपके साथ मैंने सोचा था लाइफ सेट हो जाएगी। आई लव यू, कोशिश की एडजस्ट करने की, पर आपने जगह नहीं दी मुझे अपनी लाइफ में। आर्यन सॉरी।’

बचाव में उतरे कांग्रेस नेता

वहीं, दूसरी ओर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने उमंग सिंघार का बचाव किया है। अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि सरकार सोनिया के आत्महत्या के मामले में राजनीति कर रही है। सरकार की प्राथमिकता अभी कोरोना से जंग होना चाहिए न कि कांग्रेस विधायकों से। उमंग सिंगार के मामले में पुलिस का रवैया राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि जब मृतका के बेटे का खुद बयान आया है कि पुलिस को एफआईआर वापस लेना चाहिए क्योंकि इस मामले में राजनीति हो रही है।

राजभवन के सामने से राज्यपाल हुए नाराज, CP से मांगी रिपोर्ट

इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के मामले में जांच होनी चाहिए, किसी भी कार्रवाई से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष तरीक़े से जांच हो। राजनैतिक दुर्भावना व द्वेषता से कोई कार्रवाई ना की जाय। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के परिजनों के बयान सभी के सामने आ चुके हैं, उसमें वो सब कुछ स्पष्ट कर चुके हैं, किसी भी ग़लत कार्रवाई का कांग्रेस विरोध करेगी।

इससे पहले मंगलवार को उमंग सिंघार के समर्थन में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी से मुलाकात की। इसमें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद और अन्य नेता मौजूद थे। उन्होंने डीजीपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की।

पूर्व मंत्री कर चुके है दो शादी

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी आशावरी सिंघार औरंगाबाद की रहने वाली थीं। ये शादी करीब 10 साल चली और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। इनका कोई बच्चा नहीं था। फिर 2010 में उमंग सिंघार ने दिल्ली की विनीता से शादी की, जो अभी भी सिंघार की पत्नी हैं। विनीता खुद भी तलाकशुदा हैं। विनीता का पहले से एक बच्चा भी है। उमंग सिंघार से शादी होने के बाद उनका एक और बच्चा हुआ। वे अभी इंदौर के न्यू पलासिया स्थित रॉयल माणिक अपार्टमेंट में रहती हैं।

मृतिका के बेटे ने उमंग सिंघार को बताया गार्जियन

इधर सोनिया के बेटे आर्यन ने कहा कि जो एफआईआर हुई है, उसे वापस लेना चाहिए। बिना किसी बात या सबूत के मामला दर्ज किया गया है। हमने और न ही नानी ने बयान में ऐसा कुछ कहा है कि उनका दोष है या हमें लगता है। मां की मौत के बाद वे ही ख्याल रख रहे हैं। वो मेरे अब गार्जियन हैं।

Tags: Congress leaderSuicide
Previous Post

राजभवन के सामने से राज्यपाल हुए नाराज, CP से मांगी रिपोर्ट

Next Post

PM मोदी का आज गुजरात दौरा, ताउते तूफान के कारण हुए नुकसान का लेंगे जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
pm modi

PM मोदी का आज गुजरात दौरा, ताउते तूफान के कारण हुए नुकसान का लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें

married with five

विवाहिता की पांच लोगों से शादी, शोर-शराबे के चलते मामले से उठा पर्दा

24/01/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

21/12/2023
Life Imprisonment

पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास

30/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version